चुनावी अभियान में लौटे ट्रंप, मास्क हवा में उछालकर बोले- अब मैं शक्तिशाली महसूस कर रहा
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना से ठीक होने के बाद एक बार फिर से अपने चुनावी अभियान की ओर लौट आए हैं। कोरोना संक्रमित होने के महज दो हफ्ते से कम के समय में ही डोनाल्ड ट्रंप ने इस बीमारी को मात दी। कोरोना से ठीक होने के बाद ट्रंप ने सैनफोर्ड, फ्लोरिडा में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अब बहुत ही शक्तिशाली महसूस कर रहे हैं, वह हर किसी को किस करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि 22 दिन के बाद हम जीतने जा रहे हैं, हम चार और वर्ष के लिए व्हाइट हाउस में रहने वाले हैं।

Recommended Video
रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं बहुत ही शक्तिशाली महसूस कर रहा हूं, मैं आप लोगों के बीच चलूंगा, मैं आप में हर किसी को किस करूंगा। मैं हर व्यक्ति और खूबसूरत महिला को किस करूंगा, हर किसी को। रैली को संबोधित करने से पहले ट्रंप ने अपना मास्क उतारकर हवा में उछाल दिया। बता दें कि व्हाइट हाउस के डॉक्टर ने डोनाल्ड ट्रंप के स्वस्थ करार दिया है। व्हाइट हाउस के फिजिशियन ने इस बात की जानकारी दी है कि ट्रंप का रैपिड टेस्ट हुआ है, जोकि निगेटिव आया है। ट्रंप का कोरोना टेस्ट 10 दिन बाद हुआ है, जिसमे वह पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले शनिवार को व्हाइट हाउस के डॉक्टर सीन कॉनले ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप से अब किसी को भी कोरोना का खतरा नहीं है, अब ट्रंप अपने सार्वजनिक जीवन में लौट सकते हैं। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप पिछले हफ्ते शुक्रवार को बीमार हो गए थे, उन्हें बुखार आ गया था। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जोकि पॉजिटिव आया था। शनिवार को 10 दिन के बाद उनका फिर से कई बार कोरोना एंटीजन टेस्ट किया गया। खुद ट्रंप ने कहा था कि अब वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और रैलियां करना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि मैं एकदम बढ़िया महसूस कर रहा हूं, मैं रैलियां करने के लिए तैयार हूं। यही नहीं ट्रंप ने कहा कि मैं अब कोरोना वायरस से इम्यून हूं, यानि अब मुझे कोरोना नहीं हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications