Amazon के मालिक बेजोस ने फोन हैकिंग के बीच ट्वीट की ऐसी फोटो, भड़क सकता है सऊदी अरब का गुस्‍सा

न्‍यूयॉर्क। दुनिया के सबसे अमीर इंसान और ई-कॉमर्स किंग एमेजॉन के मालिक जेफ बेजोस के फोन हैकिंग की खबर से बुधवार को हड़कंप मच गया था। फोन हैकिंग की खबरों के बीच ही जेफ बेजोस ने सऊदी जर्नलिस्‍ट जमाल खाशोगी से जुड़ी एक फोटो को ट्वीट की है। खाशोगी की अक्‍टूबर 2018 में टर्की में स्थित सऊदी दूतावास में हत्‍या हो गई थी। इस हत्‍या के लिए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान (एमबीएस) को जिम्‍मेदार ठहराया गया था। बेजोस की फोन हैकिंग के लिए भी एमबीएस को जिम्‍मेदार ठहाराया गया है। गार्डियन और ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि व्‍हाट्स एप के एक मैलेवेयर मैसेज की मदद से बेजोस का फोन हैक किया गया था।

jeff-bezos-jamal-pic

खाशोगी मेमोरियल की है यह फोटो

जो फोटो बेजोस ने ट्वीट की है वह फोटो खाशोगी मेमोरियल की है। यहां पर खाशोगी के निधन के बाद एक प्रार्थना सभा हुई थी जिसमें बेजोस भी पहुंचे थे। बेजोस, अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्‍ट के मालिक हैं। यह वही अखबार है जिसमें सऊदी जर्नलिस्‍ट जमाल खाशोगी के कॉलम्‍स पब्लिश होते थे।इन सभी आर्टिकल्‍स में एमबीएस की खासी आलोचना की गई थी। गार्डियन की रिपोर्ट की मानें तो मई 2018 में बेजोस का फोन हैक हुआ था। खाशोगी, एमबीएस के बड़े आलोचकों में एक थे। यूनाइटेड नेशंस (यूएन) एक्‍सपर्ट्स ने अब मांग की है कि अमेरिका और दूसरी अथॉरिटीज को बेजोस के फोन हैकिंग मामले की जांच करनी चाहिए। जांच में इस बात का पता लगाने की कोशिश की जानी चाहिए कि कहीं फोन हैकिंग में भी तो एमबीएस का हाथ नहीं है।

वीडियो फाइल की मदद से हैक फोन

गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक एक मैसेज एमबीएस की तरफ से बेजोस को भेजा गया था। मैसेज में एक प्रकार की करप्ट फाइल थी। इसी फाइल की वजह से बेजोस का फोन हैक हुआ था। व्‍हाट्स एप मैसेज में एक वीडियो फाइल थी। इस फाइल में कई करप्‍ट मैसेज थे और इसे एक मई को भेजा गया था। एक बार बेजोस के फोन पर मैलवेयर इंस्‍टॉल होने पर काफी डाटा कुछ ही घंटो में गायब हो गया था। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है जांचकर्ताओं के मुताबिक एक कोड की मदद से बेजोस का फोन हैक हुआ और फिर उनके फोन का डाटा चोरी कर लिया गया था। सऊदी अरब ने साफ तौर पर इस हैकिंग से इनकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+