अमेरिका के बाद एक और देश अपने दूतावास को येरूशलम में ले जाने को हुआ तैयार
ग्वाटेमाला सिटी। अमेरिका के बाद अब ग्वाटेमाला ने भी घोषणा कर दी है कि वे अपने दूतावास को येरूशलम में स्थानांतरित करेंगा। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जिमी मोराल्स ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि कहा वे भी अमेरिका के साथ उनके दूतावास को तेल-अवीव से येरूशलम में ले जाएंगे। इससे पहले अमेरिका ने छह दिसंबर को अपने दूतावास को तेल-अवीव से येरूशलम में ले जाने की घोषणा कर पूरे दुनिया में हड़कंप मचा दिया था।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में येरूशलम को इजराइली राजधानी घोषित करने के लिए सिर्फ 9 देशों ने समर्थन किया था। डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय के विरोध में 128 देशों ने वोट किया था। हालांकि, अमेरिका के बाद अपने दूतावास को येरूशलम में ले जाने की आधिकारिक रूप से घोषणा करने वाला ग्वाटेमाला दूसरा मुल्क है।
इस मुद्दे पर ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति ने कहा, 'जब से इजराइल अस्तित्व में आया है, तभी से दोनों देशों के बीच बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं। मैंने बेंजामिन से हमारे अच्छे संबंधों की बात कही। मैंने बेंजामिन से कहा कि हमारे चांसलर (विदेश मंत्री) को हमने इस मामले में शुरुआती कदम उठाने को कह दिया है।'
सयुंक्त राष्ट्र महासभा में वोटिंग के बाद इजराइल कई देशों से इस पर फिर से विचार करने के लिए कहा रहा है, जिन्होंने येरूशलम को राजधानी घोषित करने के खिलाफ में वोट किया था। वोटिंग के बाद अमेरिका ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि वे इस दिन को याद रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications