Africa News: केप वर्डे में प्रवासी नाव डूबी, 60 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका

पश्चिम अफ्रीका के केप वर्डे द्वीप समूह में प्रवासी नाव डूब गई। घटना में 60 से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। बचाय गए लोगों में 12 से 16 साल की उम्र के चार बच्चे शामिल हैं।

पश्चिम अफ्रीका के केप वर्डे द्वीप समूह में प्रवासी नाव डूबने से 60 से अधिक लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। इसकी जानकारी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बुधवार देर रात दी। आईओएम की प्रवक्ता सफा मसेहली ने बताया कि सूचना है कि सेनेगल से आए एक प्रवासी नाव के पलट जाने से 63 लोगों की मौत हो गई, जबकि जीवित बचे 38 लोगों में 12 से 16 साल की उम्र के चार बच्चे शामिल हैं।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, पुलिस की मानें तो मछली पकड़ने वाली पिरोग (एक लंबी लकड़ी की नाव) सोमवार को केप वर्डियन द्वीप से लगभग 150 समुद्री मील (277 किलोमीटर) दूर अटलांटिक महासागर में देखी गई। जिस स्पैनिश मछली पकड़ने वाले जहाज ने इसे देखा, उसने केप वर्डीन अधिकारियों को सतर्क कर दिया। केप वर्डे द्वीप समूह यूरोपीय संघ के प्रवेश द्वार स्पेनिश कैनरी द्वीप समूह के समुद्री प्रवास मार्ग पर तट से लगभग 600 किलोमीटर (350 मील) दूर स्थित है।

 migrant boat sank off

56 लोग लापता

आईओएम की प्रवक्ता सफा मसेहली ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं ने 7 लोगों के अवशेष बरामद किए हैं, जबकि अन्य 56 लोग लापता बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम तौर पर, जब किसी जहाज की दुर्घटना के बाद लोगों के लापता होने की सूचना मिलती है, तो उन्हें मृत मान लिया जाता है। सेनेगल के विदेश मंत्रालय ने जीवित बचे लोगों का हवाला देते हुए कहा कि नाव 10 जुलाई को 101 लोगों के साथ सेनेगल के मछली पकड़ने वाले गांव फासे बोये से रवाना हुई थी।

मृतकों को सम्मान के साथ दफनाएं :स्वास्थ्य मंत्री
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री फिलोमेना गोंकाल्वेस ने कहा कि हमें अपनी बाहें खोलनी चाहिए और जीवित लोगों का स्वागत करना चाहिए और मृतकों को सम्मान के साथ दफनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेनेगल मंत्रालय ने सक्षम केप वर्डीन अधिकारियों के साथ मिलकर, (सेनेगल के नागरिकों की) यथाशीघ्र वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था की है। सेनेगल, गाम्बिया, गिनी-बिसाऊ और सिएरा लियोन के लगभग 90 प्रवासियों को जनवरी के मध्य में केप वर्डीन जल में पहले ही बचाया जा चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+