अफगानिस्तान: सुरक्षा बल पर हुए अटैक में दो की मौत, 13 लोग घायल
काबुल। अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में शुक्रवार को हुए हमलों में दो सिक्योरिटी ऑफिसर्स की मौत और 13 अन्य लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के पश्चिमी नांगरहर क्षेत्र में दो अलग-अलग धमाके हुए हैं। यह घटना तब हुई जब जलालाबाद में प्राइवेट टीवी चैनल पर रॉकेट से हमला होने के बाद वहां सुरक्षा बलों के पहुंचने पर धमाका हुआ। उसी दौरान सुरक्षा बल पर दूसरा धमाका भी हुआ।

जलालाबाद गवर्नर के प्रवक्ता अत्ताहुल्लाह खोग्यानी ने कहा है इस धमाके में इंटेलिजेंस सर्विस के दो सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें से एक इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के डायरेक्टर भी शामिल है। इस घटना की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है।
इससे पहले काबुल में अफगान आर्मी पर आतंकियों ने मैग्नेटिक बॉम्ब से हमला किया, जिसमें तीन सैनिक जख्मी हो गए। अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। ऑफ्गानिस्तान में आर्मी को निशाना बनाने के लिए आतंकियों ने नए तरीके मैग्निट बॉम्ब से हमले करने का निशाना बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications