तालिबान राज में पहली बार एयरफोर्स के 3 पायलट्स हुए ग्रेजुएट, मिशन के लिए तैयार... इंटरनेट पगलाया
वनइंडिया स्वतंत्र रूप से दावों और इस तस्वीर की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सका है। वहीं, तालिबान की तरफ से भी इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर को लेकर सात दिनों के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Taliban News: अफगानिस्तान पर अगस्त 2021 में कब्जा करने के बाद तालिबान के शासकों ने एक तरफ जहां महिलाओं के तमाम अधिकार छीन लिए हैं, वहीं अब तालिबान राज में पहली बार फाइटर पायलट्स अपनी ट्रेनिंग खत्म कर मिशन के लिए तैयार हो रहे हैं। अफगानिस्तान के इन नये पायलट्स की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं।

तालिबान के नये पायलट्स
तालिबान राज में ग्रेजुएट हुए इन तीन पायलट्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और कहा जा रहा है, कि ये तीनों तालिबान राज में फाइटर हेलीकॉप्टर उड़ाने की ट्रेनिंग के साथ ग्रेजुएट होने वाले पहले तीन पायलट्स हैं। पारंपरिक अफगानी पोशाक पहने तीन नंगे पैर पुरुषों को एक कार्यालय में बैठे हुए हाथों में प्रमाण पत्र लिए देखा जा सकता है। यह तस्वीर 7 फरवरी को सामने आई है, जब अफगानिस्तान के एक पत्रकार काबुल खान ने इसे ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने लिखा है, कि "तालिबान वायु सेना के तीन पायलट सुरगोल, टोरखान और हेफजाहुल्लाह को बधाई और शुभकामनाएं, जिन्होंने एक ट्रेनिंग कोर्स को पूरा किया है। वे बहुत अच्छे लग रहे हैं और मिशन के लिए तैयार हैं।" उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी लिखा है, कि "इसमें कोई सवाल नहीं उठता है, कि वो सैनिक की तरह लग रहे हैं और अपने मिशन के लिए तैयार हैं।"
Recommended Video

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
इस तस्वीर को 8वीं ब्रिगेड के आंतरिक कमांडर मंत्रालय के जनरल हारून मोबारेज ने भी साझा किया है। उन्होंने लिखा है, कि "एक प्रशिक्षण केंद्र से नव स्नातक तालिबान पायलट। उनके दस्तावेजों से पता चलता है कि वे ऑपरेशनल हेलिकॉप्टर सेक्शन में पायलट बने हैं। यदि, भगवान न करे, जब वे उड़ते हैं, तो वे जमीन पर किसी भी जीवित प्राणी को ऊपर से गोली मार देंगे"। तालिबान पायलट्स की यही तस्वीर एक और पत्रकार असद सैम हांडा ने भी शेयर की है। हालांकि, तालिबान के पायलटों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन गया है और लोग मजाक में पूछ रहे हैं, कि तालिबान के ये पायरल हेलीकॉप्टर उड़ाएंगे या हेलीकॉप्टर को ही उड़ा देंगे।
तस्वीर की पुष्टि नहीं
वनइंडिया स्वतंत्र रूप से दावों और इस तस्वीर की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सका है। वहीं, तालिबान की तरफ से भी इंटरनेट पर वायरल इस तस्वीर को लेकर सात दिनों के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है और ना ही तालिबान ने अभी तक इस तस्वीर को फर्जी ही कहा है और ना ही सत्यापित ही किया है। अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा दिए गए 'पायलट लाइसेंस' प्रमाणपत्र की कोई रिपोर्ट भी हमने नहीं देखी है। लेकिन, अफगानिस्तान के दर्जनों पत्रकारों ने इस तस्वीर को इंटरनेट पर शेयर किया है। हालांकि, हमें इन पायलट्स को लेकर कोई और जानकारी इंटरनेट पर नहीं मिल सकी है। लिहाजा, तालिबान की प्रतिक्रिया आने के बाद हम उस प्रतिक्रिया को भी अपने खबर में शामिल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications