अफगानिस्तान की सरकार बस पर काबुल में बमबारी, 3 की मौत, 11 जख्मी
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बमबारी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां सरकारी बस को आता देख सड़क किनारे लगाए गए बम में धमाका कर दिया गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए हैं। काबुल पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बस में अफगानिस्तान के सरकारी कर्मचारी सवार थे। यह हमला तब हुआ जब तालिबान, अफागनिस्तान सरकार, अमेरिका और रूस सहित कई प्रमुख देश अफगान शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और हिंसा में कमी लाने के लिए मास्को में एकत्र हुए थे।

जानकारी के मुताबिक बस में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कर्मचारी बैठे हुए थे। काबुल पुलिस ने बताया कि धमाका स्थानीय समयानुसार 7.30 बजे काबुल के डिस्ट्रिक्ट 17 के सर-ए-कोटल इलाके में हुई है। टोलो न्यूज के मुताबिक इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। आपको बता दें कि इससे पहले भी सोमवार को ऐसा ही एक धमाका हुआ था जिसमें 5 आम नागरिकों की मौत हो गई थी। मरने वालों में चार महिलाएं शामिल थीं जिनमें एक गर्भवती भी थी। इसके अलावा एक बच्चा भी इस हमले का शिकार हुआ था।
इस हमले में 13 और लोग घायल हुए थे। गौरतलब है कि हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहस गया था कि युद्धग्रस्त देश में हर महीने ब्लास्ट में औसतन 120 अफगानी मारे जाते हैं या फिर घायल होते हैं। 2001 में ये आंकड़ा 40 था।












Click it and Unblock the Notifications