हामिद करजई बोले- अमेरिका अफगानिस्तान को बना रहा है खतरनाक हथियारों का टेस्टिंग ग्राउंड
पूर्व राष्ट्रपति ने हमले के बाद तीन ट्वीट किए और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'मैं अमेरिकी सेना की ओर से अफगानिस्तान में सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम गिराए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।'
काबुल। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने अमेरिका की ओर से गिराए गए नॉन-न्यूक्लियर बम के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की हरकतों के खिलाफ अफगानिस्तान को खड़ा होना होगा और उसे रोकना होगा।

करजई ने की हमले की निंदा

'ये अमानवीय और खौफनाक है'

'अमेरिका को रोकना होगा'

ट्रंप ने की बम गिराए जाने की तारीफ
बता दें कि अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में अमेरिका ने गुरुवार शाम अपने सबसे बड़े नॉन न्यूक्लियर बम GBU-43 को गिराया। यह बम कथित तौर पर गुफाओं और सुरंगों में छुपे ISIS आतंकियों को निशाना बनाकर गिराया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी कामयाबी बताते हुए अपनी सेना की तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications