काबुल एयरपोर्ट के बाहर सीरियल ब्लास्ट, 60 लोगों की मौत, चारों ओर अफरा-तफरी

नई दिल्ली, 26 अगस्त: अफगानिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से राजधानी काबुल में तालिबानी लड़ाकों का आतंक जारी है। इस बीच गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट के बाहर सीरियल ब्लास्ट हुए, जिसमें अब तक कम से कम 60 लोगों की मौत हुई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे। घटना के वक्त एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना का एयरलिफ्ट ऑपरेशन जारी था, जिस वजह से वहां के रक्षा विभाग पेंटागन ने भी इसकी पुष्टि की है। साथ ही आशंका जताई कि ये आत्मघाती हमला था।

Kabul

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट के पास बने बरून होटल के नजदीक पहला धमाका हुआ, जहां पर ब्रिटेन के सैनिक ठहरे हुए थे। इसके बाद इलाके में चारों ओर अफरा-तफरी फैल गई। कुछ देर बाद पास में ही एक दूसरा धमाका हुआ। जिसमें अब तक 60 लोगों की मौत हुई, जबकि 120 घायल बताए जा रहे हैं। मौजूदा वक्त में वहां पर कोई स्थायी सरकार नहीं है। जिस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

3 अमेरिकी नौसैनिक घायल

पेंटागन का कहना है कि एयरपोर्ट के एबी गेट के बाहर पहला विस्फोट एक जटिल हमले का परिणाम था, जिसके कारण कई अमेरिकी और नागरिक हताहत हुए। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार विस्फोट में 3 अमेरिकी नौसैनिक घायल हुए हैं।

पहले से ही थी ब्लास्ट की आशंका

आपको बता दें कि जब से तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया है। सभी देश अपने लोगों को वहां से रेस्क्यू करने में जुटे हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर भारी भीड़ रहती है। मौजूदा वक्त में नाटो सेनाओं के पास एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा है, लेकिन तालिबान लगातार धमकी देता रहता है। गुरुवार को सुबह ही अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया समेत तमाम देशों ने हमले का अलर्ट जारी किया था। साथ ही लोगों को एयरपोर्ट से दूर रहने की हिदायत दी थी।

फ्रांस ने बंद की उड़ान

नाटो के राजनयिक और तालिबानी नेताओं ने एयरपोर्ट के पास आतंकी संगठन आईएस का खतरा होने की बात कही थी। जिस वजह से फ्रांस ने पहले ही फैसला ले लिया था कि वो शुक्रवार को उड़ानें बंद रखेगा। वहीं घटना के तुरंत बाद ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने इमरजेंसी COBRA मीटिंग बुलाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+