पहले दिन-रात धर्म-कर्म में लगी रहती थी ये महिला, फिर ऐसा क्या हुआ कि मजहब छोड़ बन गई पोर्न स्टार
प्रसिद्ध एडल्ट स्टार एडी एन्ड्रूज ने खुलासा किया है कि, चर्च से निकलने के बाद जब वो एडल्ट इंडस्ट्री में आईं, तो उनके साथ क्या हुआ?
नई दिल्ली, फरवरी 06: एक महिला, जो लगातार धर्म के काम में लगी रहती थी, जिसका काम ही चर्च की सेवा करना था, उसने धार्मिक जिंदगी को अलविदा कहकर एडल्ट फिल्म उद्योग को अपना लिया और प्रसिद्ध पोर्न स्टार बन गई। एक धार्मिक महिला का पोर्न स्टार बनना अपने आप में ही चौंकाने वाला है, लेकिन अब उस पोर्न स्टार ने खुलासा किया है, कि आखिर उसने मजहबी काम को क्यों छोड़ा और ऐसी क्या वजह थी, जिसने उसे पोर्न उद्योग को अपनाने पर मजबूर कर दिया।

धर्म छोड़ बन गई पोर्न स्टार
धर्म छोड़ पोर्न स्टार बनने वाली महिला का नाम है एडी एन्ड्रूज, जिसका एक वक्त का दिनचर्या धार्मिक कामों में संलिप्त रहना था। एडी एन्ड्रूज चर्च से जुड़ी थी और उसका दिन-रात चर्च की सेवा करने में ही गुजरता था। लेकिन, फिर एडी एन्ड्रूज ने चर्च को छोड़कर एडल्ट इंडस्ट्री में जाने का फैसला कर लिया। सोशल मीडिया पर एडी एन्ड्रूज ने अपनी जिंदगी की कहानी बयां की है, जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

'सेक्स को दबा रहा था धर्म'
महिला एडी एन्ड्रूज ने सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए कहा है कि, लगातार धर्म से जुड़े रहने की वजह से उसे लगने लगा था कि, धर्म की वजह से उसकी सेक्सुअल जिंदगी दब रही है और धर्म उसके सेक्सुअलिटी को दबाने का काम कर रहा है, जिसके बाद महिला एडी एन्ड्रूज ने अपना धर्म छोड़ने का फैसला कर लिया।

चुकानी पड़ी बड़ी कीमत
एडी एन्ड्रूज की उम्र 32 साल है और उसने खुलासा करते हुए कहा है कि, एडल्ट इंडस्ट्री में आने के शुरूआती दिनों में वो एक मॉडल हाउस में रह रही थी, जहां दिन के 24 घंटे उसे कैमरों की निगरानी में रहना पड़ता था। महिला ने कहा कि, वहां हर तरफ सिर्फ कैमरे की कैमरे थे और उसका प्राइवेट लाइफ करीब करीब खत्म हो गया था।

28 की उम्र में बदला कैरियर
महिला एडी एन्ड्रूज ने बताया कि, चर्च छोड़ने के बाद उसे कई तरह की कीमत भी चुकानी पड़ी, लेकिन उसका मानना था कि, एडल्ट इंडस्ट्री में जाने का सपना पूरा करने के लिए उसे ऐसा करना होगा। उसने बताया कि, करीब 4 साल पहले उसने 28 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री को ज्वाइन किया था। एक पॉडकास्ट में एडी एन्ड्रूज ने कहा कि, मॉडल हाउस में हर तरफ कैमरे लगे थे और 24 घंटे लाइव हुआ करता था। एडी एन्ड्रूज ने कहा कि, 24 घंटे कैमरों के सामने रहना काफी अजीब था, लेकिन उसने कहा कि, एडल्ट इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए उसे ऐसा करना होगा।

खत्म हो गई प्राइवेसी
अपने सेक्स की इच्छा को पूरा करने के लिए एडी एन्ड्रूज ने एडल्ट इंडस्ट्री में जाने का फैसला किया था, लेकिन उसने कहा कि, एडल्ट इंडस्ट्री में जाने के बाद उसका प्राइवेसी खत्म हो गया। लेकिन, एडी एन्ड्रूज ने कहा कि, खुद को आगे बढ़ाने के लिए, खुद को प्रमोट करने के लिए उसे ऐसा करना ही होगा। एडी एन्ड्रूज ने कहा कि, 'ये इंसान को तय करना होगा, कि वो किसी चीज के साथ सहज रह सकता है'।

सफल होने के बाद क्या होता है?
महिला एडी एन्ड्रूज ने कहा कि, एडल्ट इंडस्ट्री में शुरूआती कुछ साल काफी संघर्ष भरे थे, लेकिन धीरे धीरे जब आप कामयाब होने लगते हैं, तो फिर प्रतिबंधों में कमी होने लगती है और फिर आपसे कैमरों की निगरानी हटने लगती है। महिला एडी एन्ड्रूज ने कहा कि, ये कुछ ऐसा है, जिसे आप बंद नहीं कर सकते हैं, लेकिन ये जानना होगा कि, आपको एक इंसान होने का हक है और आप अपने कैरेक्टर में भी हमेशा रह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications