'सिक्रेट मैन' से मिलने गई 21 साल की ये एक्ट्रेस 5 दिनों से है लापता, इस टीवी रियलिटी शो से हुई थी फेमस
लंदन। यूके की इबिजा वीकेंडर स्टार 21 साल की विडमेंट बुकलेटी पिछले पांच दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। बताया जा रहा है कि लापता होने से ठीक पहले वो एक सीक्रेट मैन से मिली थीं। उस शख्स के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। विडमेंट के करीबी दोस्तों ने बताया कि आखिरी बार उसे लिवरपुल के केंसिंग्टन इलाके में देखा गया था। विडमेंट के दोस्तों ने बताया कि उसका लापता होनो सामान्य नहीं है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि अगर किसी को भी विडमेंट की जानकारी मिले तो वो नजदीकी पुलिस को सूचित करें।
विडमेंट के सबसे अच्छे दोस्त पॉल मैककेबे ने बताया कि रियलिटी टीवी स्टार एक 'मैन विद अ वैन' के साथ थीं और माना जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह 2 बजे अपना घर छोड़ दिया। द सन से बातचीत में पॉल ने बताया कि यह बहुत ही असामान्य व्यवहार है और विडमेंट के कैरेक्टर से बाहर है क्योंकि वह अपना फोन कभी बंद नहीं करती। वो फोन को ही अपनी जिंदगी कहती थीं। पॉल ने बताया कि विडमेंट जब लापता हुईं तो उन्होंने भूरे रंग की जैकेट और नीले रंग की जींस पहनी थी। आपको बता दें कि 2018 में रियलिटी टीवी शो इबिजा वीकेंडर में आने के बाद से विडमेंट लोकप्रिय हो गई थीं।
इसके बाद उन्होंने कई शो में काम किया था। वो टीवी की जानी पहचानी एक्ट्रेस बन चुकी थीं। पुलिस एक्ट्रेस की तलाश कर रही है और उसके दोस्त पुलिस की मदद कर रहे हैं। वहीं लीवरपुल इलाके में आसपास पुलिस ने पोस्टर्स भी लगाए हैं और सूचना देने के लिए नंबर भी दिया है। विडमेंट के फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
अभिनव शुक्ला ने किया खुलासा: क्यों वो और रुबीना दिलैक चाहते थे तलाक, फिर कैसे बदल गई जिंदगी