अभिषेक बच्चन के उम्मीदवार किथ वाज ब्रिटेन चुनाव में जीते
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अभिषेक बच्चन ने बीते दिनों ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में किथ वाज के पक्ष में जमकर प्रचार किया था। गोवा मूल के वाज लेबर पार्टी के उम्मीदवार थे। वाज चुनाव जीत गए हैं लिस्टर ईस्ट सीट से। [20 साल की छात्रा जीती ब्रिटेन चुनाव]

वे ब्रिटेन में भारतीय मूल के सबसे सीनियर नेताओं में माने जाते हैं। बीते कई सालों से ब्रिटेन की संसद में हैं। वे वहां के भारतीयों के मसलों को जोर-शोर से उठाते हैं। उनके क्षेत्र में भारतीयों की खासी तादाद में रहते हैं।
अभिषेक को बुलाया
उन्हीं के बीच में अपनी जगह बनाने के लिए वाज ने बच्चन को बुलाया था। बच्चन ने कई दिनों तक वाज के लिए कैंपेन किया था।
देवनानी को हराया
उन्होंने कंजरवेटिव पार्टी के कृष्ण देवनानी को हराया।यानी इस सीट पर दोनों प्रमुख दलों के उम्मीदवार भारतीय मूल के ही थे। देवनानी सिंधी हैं। हालांकि वाज ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि चुनावों में लेबर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
आ रहे हैं नतीजे
इस बीच, ब्रिटेन में आम चुनावों की नतीजे सामने आ रहे हैं। लगता है कि कंजरवेटिव पार्टी सरकार बनाने जा रही है। कंजरवेटिव पार्टी नेता डेविड कैमरून के हक में वहां के भारतीय मूल के लोग खड़े थे।
इससे पहले मिहिरी ब्लैक ब्रिटेन की सासंद बन गई हैं 20 साल की उम्र में।वह अब भी ग्लासगो यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं। वह स्काटिश नेशनलिस्ट पार्टी (एसएनपी) की टिकट पर जीती हैं। पेसेले साउथ सीट से जीतीं हैं ब्लैक।












Click it and Unblock the Notifications