हॉलीवुड के सेट की तरह है चीन का 'भूतिया गांव'

चीन का भूतिया हूटोवान गांव

चीन के पूर्व में मौजूद झेज़ियांग प्रांत में है शेंगशान द्वीप. इस द्वीप पर हूटोवान नाम का एक गांव है जहां अब बस कुछ ही लोग रहते हैं.

यहां हरी-भरी घास और लताएं इस कदर उग आई हैं कि यहां मौजूद हर घरों-इमारतों पर अब इन्हीं का कब्ज़ा हो गया लगता है.

चीन का भूतिया हूटोवान गांव

अब ये पूर इलाका भूतिया दिखने लगा है मानो किसी हॉलीवुड फ़िल्म का सेट हो.

समाचार एजेंसी एएफ़पी के फ़ोटो पत्रकार जोहानेस एज़ेले ने इस इलाके का दौरा किया और यहां की आकर्षक तस्वीरें अपने कैमरे में उतारीं.

चीन का भूतिया हूटोवान गांव

कभी 500 घरों के इस गांव में अच्छी-खासी चहल-पहल रहा करती थी. यहां दो हज़ार से अधिक मछुआरे परिवार रहते थे.

लेकिन मुख्य सड़क से ये द्वीप इतना दूर था कि यहां शिक्षा व्यवस्था और सामान लाने-ले जाने में काफी दिक्कतें होती थीं.

चीन का भूतिया हूटोवान गांव

साल 1990 की शुरुआत से यहां बसे परिवारों ने बेहतर ज़िंदगी की तलाश में गांव से पलायन करना शुरू कर दिया.

1994 तक लगभग सभी परिवार यहां से पलायन कर चुके थे. आज यहां मुट्ठी भर लोग ही रहते हैं.

चीन का भूतिया हूटोवान गांव

लेकिन बीते सालों में प्रकृति ने यहां के घरों पर कब्ज़ा कर लिया है और घास और पत्तियां इलाके के लगभग हर घर और हर कोने में उग आई हैं.

इस कारण अब ये एक आकर्षक पर्यटक स्थल बनता जा रहा है.

चीन का भूतिया हूटोवान गांव
चीन का भूतिया हूटोवान गांव
चीन का भूतिया हूटोवान गांव
चीन का भूतिया हूटोवान गांव

चीन का भूतिया हूटोवान गांव
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+