Global Summit: न्यूयॉर्क ग्लोबल समिट में भाग लेंगे AAP नेता दुर्गेश पाठक, केजरीवाल मॉडल को रखेंगे सामने
US Global Summit: दिल्ली की सरकार चला रही आम आदमी पार्टी ने कहा है, कि अमेरिका में होने वाले ग्लोबल शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से दुर्गेश पाठक जाएंगे। आम आदमी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।
आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से अमेरिका में होने वाले ग्लोबल समिट में शामिल होने की बात कही गई है और लिखा गया है, कि पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक अमेरिका का दौरा कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने कहा है, कि "समिट में दुनिया के 85 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और समिट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व दुर्गेश पाठक। विश्व पटल पर केजरीवाल मॉडल को रखेंगे दुर्गेश पाठक । अब केजरीवाल के कामों से सीखेंगे दुनिया के दूसरे शहर।"
न्यूयॉर्क में होगा ग्लोबल समिट
आपको बता दें, कि दुर्गेश पाठक आम आदमी पार्टी की टिकट पर जीते विधायक हैं और अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस साल का ग्लोबल समिट होने जा रहा है। यह आयोजन 9 से 21 सितंबर के बीच होगा, जिसमें दुर्गेश पाठक केजरीवाल मॉडल को दुनिया के सामने रखेंगे। इस शिखर सम्मेलन में दुनिया के 85 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
इस दौरान दुर्गेश पाठक दुनिया के नेताओं को बताएंगे, कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में किस तरह से सरकार चलाती है और दिल्ली सरकार की लाभकारी योजनाएं क्या हैं, इसके अलावा, दिल्ली की सरकार आम लोगों को सब्सिडी कैसे देती है।
दुनिया के मंच पर एक बार फिर मचेगी Kejriwal Model की धूम 🔥
— AAP (@AamAadmiParty) September 17, 2023
🇺🇸 America में Global Summit में "Kejriwal Model of Governance" के बारे में बताएंगे AAP MLA @ipathak25
🌍 Global Summit में 85 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
देश को गौरवान्वित कर रहा है मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal का… pic.twitter.com/2QgVllL7eB
इस शिखर सम्मेलन का आयोजन यूरोपीय यूनियन के साथ मिलकर अमेरिका की सरकार कराती है और इस शिखर सम्मलेन में दुनिया भर के मॉडल शहरों में किए गये विकास कार्यों पर चर्चा की जाती है और शहरों से प्रदूषण को हटाते हुए विकास के कार्यों को कैसे बढ़ावा दिया जाए, उसपर चर्चा की जाती है।
वहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी शिक्षा नीति, जिसने कई देशों सुर्खियां बटोरी हैं, उसका और उसके साथ मुहल्ला क्लिनिक का मॉडल इस शिखर सम्मेलन में पेश कर सकती है, जिसकी काफी तारीफें हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications