प्लेन में PAK यात्री ने मचाया कोहराम, खिड़कियों में मारी लात, हुआ ब्लैकलिस्ट
प्रोटोकॉल के मुताबिक फ्लाइट कैप्टन ने दुबई के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को इसकी तत्काल सूचना दी। कैप्टन ने क्रू मेंबर्स और यात्रियों की सुरक्षा की मांग की।
इस्लामाबाद, 19 सितंबर : पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए-PIA- Pakistan International Airlines t) में एक यात्री ने अजीबो-गरीब हरकत कर दी जिससे प्लेन में बैठे लोग दहशत में आ गए। एआरवाई न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि, पेशावर-दुबई (Peshawar-Dubai fligh) की उड़ान में एक यात्री ने हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ता देख बड़ी मुश्किल से चालक दल के सदस्यों ने यात्री पर काबू पाया।
Recommended Video

यात्री ने प्लेन में मचाया कोहराम
एआरवाई न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) में एक यात्री ने अचानक सीटों पर मुक्का मारना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने विमान की खिड़की को लात मारने लगा। जब फ्लाइट क्रू उसे समझाने पहुंचे तो वह उनके साथ भी बर्बरता और बदतमीजी से पेश आने लगा। इससे प्लेन में मौजूद लोग डर गए क्योंकि उसने विमान के विंडो को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।

क्रू मेंबर्स से बहस करने लगा यात्री
उसकी इस डरावनी हरकतों को देख प्लेन के क्रू मेंबर्स ने उसे समझाने की कोशिश की। आश्चर्य की बात तो यह रही कि इस दौरान उस सनकी यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ बहस करने लगा और खराब तरीके से पेश आना शुरू कर दिया।

फ्लाइट संख्या PK-283 में हुई घटना
जानकारी के मुताबिक यह घटना 14 सितंबर की बताई जा रही है। फ्लाइट संख्या PK-283 विमान में 14 सितंबर को एक पाकिस्तानी यात्री ने शुरूआत में क्रू मेंबर्स के साथ बहस करने लगा। बहस के दौरान उसने एकाएक अजीबो गरीब हरकतें शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसने विमान में सीटों में तोड़फोड़ और प्लेन की खिड़कियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगा। फिर अचानक से वह सनकी यात्री प्लेन की फर्श पर लेट गया। जब क्रू मेंबर्स ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह उन पर हमला कर दिया।

एयरलाइन ने यात्री को किया ब्लैकलिस्ट
इसके बाद सनकी यात्री को काबू में करने के लिए विमानन कानून के मुताबिक, उसे उसकी सीट से बांध दिया गया। वहीं, प्रोटोकॉल के मुताबिक फ्लाइट कैप्टन ने दुबई के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को इसकी तत्काल सूचना दी। कैप्टन ने क्रू मेंबर्स और यात्रियों की सुरक्षा की मांग की। इसके बाद जब प्लेन दुबई हवाई अड्डे पर उतरी तो सनकी यात्री को हिरासत में ले लिया गया। इस घटना के बाद पाकिस्तानी एयरलाइन ने यात्री को ब्लैकलिस्ट कर दिया।
(Photo Credit: Twitter)












Click it and Unblock the Notifications