लीबिया तट पर बड़ा समुद्री हादसा, 90 प्रवासियों को ले जा रही नाव डूबी
जिनेवा। लीबिया के तट पर यूरोप जा रहे शरणार्थियों से भरी नाव शुक्रवार को समुद्र में डूब गई। इसमें सवार 90 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस नाव में सवार तीन लोग जिंदा बच गए हैं। जिन्हें भूमध्यसागर के तट से रेस्क्यू किया गया है।
हादसे में मारे गए 10 लोग के शव लीबिया के तटीय शहर जुवारा के किनारे पर मिले हैं। मारे गए अधिकांश लोग पाकिस्तान के निवासी बताए जा रहे हैं। लेकिन जिंदा बचे तीनों व्यक्ति लीबिया के रहने वाले हैं। शहर के सुरक्षा निदेशालय के फेसबुक पेज पर कहा गया है कि जिन तीन लोगों को जिंदा बचाया गया है उनमें दो लीबिया के रहने वाले हैं।
जिंदा बचे तीनों लोगों ने बताया कि अधिकांश मजदूर पाकिस्तान के रहने वाले थे। वे यूरोप के शहर इटली जा रहे थे। ऐसा माना जाता है कि लीबिया बहुत कम ही अवैध नावों में साउथ यूरोपीय देशों की यात्रा करते हैं। इस साल कई लीबिया नागरिकों ने अवैध प्रवेश की कोशिशें की हैं।