पूरब से लेकर पश्चिम तक के देश PM मोदी के 'फैन', 9 साल में मिले 13 सर्वोच्च सम्मान

पीएम मोदी इस वक्त मिस्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से नवाजा।

'ऑर्डर ऑफ द नाइल' मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान माना जाता है। राष्ट्रपति अब्देल फतह एल-सिसी ने पीएम मोदी को अपने हाथों से ये सम्मान दिया। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी को किसी देश ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा हो।

Pm modi 9 years 13 highest honor

पिछले नौ साल के कार्यकाल में पीएम मोदी को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनिया भर के देशों ने पीएम मोदी को दिया है।

रूस,अमेरिका, यूएई समेत 10 से अधिक देश ऐसे हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने-अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज चुके हैं। बीते महीने 3 देशों ने पीएम मोदी अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा था।

Order of the Nile

पीएम मोदी को अब तक मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सऊदी अरब

पीएम मोदी को किसी देश का सर्वोच्च सम्मान पहली बार सऊदी अरब ने दिया था। भारत के इस मित्र देश ने पीएम मोदी को 2016 में गैर-मुस्लिम गणमान्य नागरिकों को दिए जाने वाले अपने सर्वोच्च सम्मान 'किंग अब्दुलअजीज अल साउद' से सम्मानित किया था।

अफगानिस्तान

सऊदी अरब के बाद 2016 में ही अफगानिस्तान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान गाजी अमानुल्लाह खान पुरस्कार से नवाजा।

फिलिस्तीन

फिलिस्तीन ने 2018 में PM मोदी को 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन' से सम्मानित किया। विदेशी गणमान्य नागरिकों को दिया जाने वाला ये फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान है।

UAE

2019 में यूएई ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान जायेद मेडल से पीएम मोदी का सम्मान किया था।

रूस

2019 में ही रूस ने 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू' पुरस्कार से सम्मानित किया था। ये रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

मालदीव

मालदीव ने भी 2019 में ही पीएम मोदी को 'निशान इज्जुद्दीन' सम्मान से नवाजा था। मालदीव की ओर से विदेशी नागरिक को दिया जाने वाला ये सर्वोच्च सम्मान है।

बहरीन

इसके बाद 2019 में बहरीन की यात्रा पर गए पीएम मोदी को 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां' से सम्मानित किया गया। साल 2019 में पीएम मोदी को 4 देशों ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा।

अमेरिका

2020 में अमेरिका ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च सैन्य सम्मान 'लीजन ऑफ मेरिट' दिया।

भूटान

भूटान ने दिसंबर 2021 में पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक अलंकरण, ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्यालपो से सम्मानित किया।

फिजी, पापुआ न्यू गिनी, पलाऊ

इसी साल 22 मई को PM मोदी को पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल एस व्हिप्स जूनियर द्वारा 'एबाक्ल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। वहीं फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका ने PM मोदी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान, 'कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से नवाजा। वहीं, पापुआ न्यू गिनी ने भी PM मोदी को 'कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू' से सम्मानित किया।

इसके अलावा PM मोदी को अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित संगठनों द्वारा कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। उन्हें संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड, सियोल शांति पुरस्कार, फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड, ग्लोबल गोलकीपर, ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप आदि पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+