मक्का बस हादसा: एक्सीडेंट की शिकार हुई बस में सवार थे 9 भारतीय

मक्का। सऊदी अरब में बुधवार को मक्का से मदीना जा रही श्रद्धालुओं की बस हादसे की शिकार हो गई थी। इस बस हादसे में 35 लोगों का जान चली गई थी। मरने वालों में अधिकतर एशिया या अरब देशों के रहने वाले यात्री थे। इस बस हादसे के चार दिन बाद पता चला है कि, हादसे की शिकार हई इस बस में 9 भारतीय सवार थे। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि, दुर्घटना में नौ में से दो घायल हुए थे और उपचार प्राप्त चल रहा है। अभी भी अन्य सात यात्रियों के बारे में अधिक विवरण प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।

9 Indian pilgrims were on board the bus that was involved in a accident near Medina in Saudi Arabia

महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि, हम अन्य तीर्थयात्रियों का विवरण प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। हमें स्थानीय अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया है। बस में निम्नलिखित भारतीय पासपोर्ट धारक थे। दूतावास ने सात यात्रियों की सूची जारी की है। इनके नाम इस प्रकार हैं- बिहार से असरफ आलम, फिरोज अली, आफताब अली, नौशाद अली, जीशान खान,उत्तर प्रदेश से बिलाल और पश्चिम बंगाल से मुक्तार अली गाजी ।

दो घायल भारतीयों की पहचान महाराष्ट्र के पुणे के एक दंपति मतीन गुलाम वलेले और जेबा निजाम बागबान के रूप में हुई है। वर्तमान में उनका इलाज सऊदी के किंग फहद अस्पताल में चल रहा है। मदीना से करीब 170 किमी पहले सासको रोड पर मरकज-उल-अलख में बस और लोडर के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे बस में आग लग गई। इसमें 34 लोगों की मौत हो गई और 50 जायरीन बुरी तरह झुलस गए थे।

सऊदी सरकार ने इन शवों की डीएनए जांच कराने की बात कही है। इसके बाद ही बरेली के तीनों शवों की पहचान हो सकेगी। ऐसे में शव परिवार वालों को मिलने में अभी देरी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+