दुनिया की सबसे लंबी बारिश, 881 दिनों तक लगातार आसमान से गिरता रहा पानी
उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। सबसे ज्यादा खराब हालात हिमाचल प्रदेश के हैं, जहां कई नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, लेकिन क्या आपको दुनिया की सबसे ज्यादा दिनों तक होने वाली बारिश के बारे में पता है?
अगर किसी से ये सवाल पूछा जाए कि बारिश लगातार कितने दिनों तक हो सकती है? तो उसका जवाब होगा दो-तीन दिन, हफ्ते या 10 दिन, लेकिन पृथ्वी पर एक बार लगातार 881 दिनों तक बारिश हुई थी।

ये बात है 1913 की, उस वक्त अमेरिका के होनोमु माकी (ओहू) में 881 दिनों तक बिना रुके बारिश हुई थी। 1913 में शुरू हुई ये बारिश 1916 में जाकर खत्म हुई। जिससे काफी ज्यादा नुकसान हुआ था। हालांकि इस दौरान कई बार बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन वो पूरी तरह से रुकी नहीं थी।
इसके बाद 1939 में रिकॉर्ड बना। उस वक्त मनुआविली रेंच, माउई (अमेरिका) में लगातार 331 दिन तक बारिश हुई। भारत में भी भारी बारिश का रिकॉर्ड बन चुका है। चेरापूंजी में 1995 में 86 दिनों तक बारिश हुई थी।
हिमाचल में काफी ज्यादा नुकसान
वहीं पिछले 48 घंटे हिमाचल में भारी बारिश हो रही, जिससे नदियां और नाले उफान पर हैं। रविवार को बारिश के पानी ने मंडी और मनाली में काफी तबाही मचाई, जहां कई पुराने पुल बह गए। इसके अलावा राज्य में 500 से ज्यादा सड़कें बाधित हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री ने लोगों से पहाड़ी इलाकों में नहीं जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे भी भारी बारिश की चेतावनी है, ऐसे में लोग संवेदनशील जगहों पर ना जाएं।
वहीं कुल्लू में बादल फटा है, जिससे लगघाटी खड्ड उफान पर है। शहर की अहम जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। केंद्र सरकार भी हालात पर नजर बनाए हुए है। इस वजह से केंद्रीय गृहमंत्री ने रविवार रात को हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात की थी।












Click it and Unblock the Notifications