मुफ्त में पेरिस जायेंगे कंपनी के 6400 कर्मचारी, कैबरे शो का उठायेंगे मजा

बीजिंग। अगर आपकी कंपनी आपको मुफ्त में पेरिस की सैर पर ले जाये तो आप अपनी खुशी किस तरह इजहार करेंगे इसका अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल हैँ। लेकिन चीन की एक कंपनी अपने 6400 कर्मचारियों को पेरिस की सैर पर ले गयी, जिसके चलते यहां के कर्मचारी खुशी से फूले नहीं समा रहे है।

tiens-group

चीन स्थित टीन्स ग्रुप कंपनी ने अपने कर्मचारियों को फ्रांस के कैन्स, पेरिस और मोनाके शहर में भ्रमण पर भेजा है जिसके चलते कर्मचारियों में जबरदस्त खुशी है। यही नहीं कर्मचारियों को पेरिस के मौलिन रूज कैबरे का शो भी दिखाया जाएगा।

टीन्स कंपनी के सीईओ ली जिनयुआन ने अपने कर्मचारियों के लिए यह खास इंतजाम किया है। इसके लिए पेरिस में 140 होटल बुक किये गये हैं साथ ही मोनाको में भी 4700 कमरे बुक किये गये हैं। इन कर्मचारियों के सैर पर कंपनी को 14.6 मिलियन डॉलर का खर्च आने का अनुमान है।

कंपनी अपने कर्मचारियों को यह पैकेज कंपनी के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दे रही है। यह कंपनी बायोटेक्नॉलॉजी, फाइनैंस, प्रापर्टी सहित कई क्षेत्रों में सुविधा मुहैया कराती है।

चीन की यह कंपनी अपने कर्मचारियों को बेहतर सुविधा इसलिए दे रही है ताकि उन्हें अपने काम में और भी रुचि आये। वहीं चीन में कर्मचारियों को बोनस और भत्ते जैसी कई सुविधायें मुहैया कराने का चलन काफी बढ़ा है। वहीं चीन की एक और कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 4 बीएमडब्ल्यू कार भी तोहफे में दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+