6 साल के बच्चे ने क्लास में अपनी टीचर को मारी गोली, अमेरिका में आर्म लाइसेंस पर खड़े हुए सवाल
अमेरिका में महज 6 साल के बच्चे ने अपनी टीचर को क्लासरूम में मारी गोली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे ने 9 एमएम की हैंडगन से गोली मारी है।

अमेरिका में हथियारों का लाइसेंस एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। यहां ताजा मामले ने अमेरिका में हथियारों के लाइसेंस वितरण नीति पर सवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल महज 6 साल की बच्चे ने अपने स्कूल की टीचर को गोली मार दी। इस चौंकाने वाली घटना के बाद एक बार फिर से आर्म लाइसेंस एक्ट को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। ओल्ड वर्जीनिया में 6 साल के बच्चे ने अपने टीचर को गोली मार दी। अहम बात यह है कि बच्चे की टीचर से किसी तरह की कोई लड़ाई नहीं हुई है, किसी भी तरह की हाथापाई, मारपीट नहीं हुई, ना ही बच्चे ने कोई चेतावनी दी।
न्यूपोर्ट न्यूज पुलिस चीफ स्टीव ड्रू ने बताया कि टीचर जब बच्चों को निर्देश दे रही थीं तभी बच्चे ने उनपर हथियार तान दिया। बच्चे ने हथियार को टीचर की ओर किया और एक राउंड फायर कर दिया। अहम बात है कि पहले ड्रू ने कहा था कि शूटिंग से पहले कहासुनी हुई थी, लेकिन यह किसी तरह की कहासुनी नहीं बल्कि बातचीत थी। फर्स्ट ग्रेड के बच्चे ने अपनी टीचर पर गोली मार दी। यह घटना रिचनेक एलिमेंट्री स्कूल में हुई है जहां पर 25 नर्षीय एबी ज्वेर्नर को बच्चे ने गोली मार दी। लेकिन ड्रू ने इस बात को स्पष्ट किया है कि यह घटना एक्सिडेंटल नहीं बल्कि जानबूझकर की गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे ने 9 एमएम की हैंडगन से गोली मारी है। इस बंदूक को बच्चे की मां ने कानूनी तौर पर खरीदी थी और यह बंदूक परिवार का हिस्सा थी। लेकिन बच्चा अपने स्कूल के बैग में इस बंदूक को लेकर आया और टीचर को गोली मार दी। जब बच्चे ने टीचर पर गोली तानी तो उन्होंने अपने हाथ सुरक्षा में ऊपर खड़े कर दिए, लेकिन बच्चे ने फायर कर दिया गोली टीचर के हाथ को पार करते हुए सीने के ऊपरी हिस्से में लगी। शुरुआत में यह हमला जानलेवा लग रहा था, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है, अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से टीचर ने गोली लगने के तुरंत बाद बच्चे को बाहर लेकर आईं, वह शानदार है। वह किसी हीरो से कम नहीं हैं। सर्विलांस वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे आखिर में वह क्लास से बाहर आईं। क्लासरूम से निकलते ही वह हॉल की तरफ गईं और वहीं पलटकर देखा कि कोई बच्चा बच तो नहीं गया, क्या सभी सुरक्षित हैं। घटना के तुरंत बाद स्कूल के कर्मचारी वहां पहुंचे और बच्चे को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को पुलिस की कार में लेकर आई।
बच्चे को इमरजेंसी फैसिलिटी में रखा गया है क्योंकि उसके खिलाफ आपात कस्टडी का आदेश दिया गया है। अब यह जज पर निर्भर है कि वह बच्चे को लेकर आगे क्या कदम उठाते हैं। बच्चे की मां को पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया है, लेकिन यह साफ नहीं है कि उनके खिलाफ कोई चार्ज लगेगा या नहीं। वहीं घायल टीचर की दोस्त ने कहा कि वह अपने काम को प्यार और शिद्दत से हमेशा करती हैं। वह योद्धा हैं, उन्होंने शरीर के साथ अपनी बुद्धी का भी परिचय दिया। मुझे ऊनपर गर्व है।












Click it and Unblock the Notifications