BRICS के विस्तार को पीएम मोदी ने दी मंजूरी, दोस्त सऊदी अरब समेत 6 देशों को भारत का समर्थन
ब्रिक्स के विस्तार को लेकर अंतिम फैसला हो चुका है। 5 देशों के संगठन ब्रिक्स में अब 6 देश और जुड़ जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका में 15वीं ब्रिक्स समिट के आखिरी दिन संगठन में जुड़ने के लिए कुल 6 देशों को न्योता दिया गया है।
ब्रिक्स में शामिल होने वाले नए देशों में अर्जेंटीना, सऊदी अरब, UAE, मिस्र, इथियोपिया और ईरान का नाम है। ये 1 जनवरी 2024 से BRICS के परमानेंट सदस्य बन जाएंगे। सिरिल रामाफोसा ने बताया कि पहले फेज की बैठक में इन देशों को संगठन का मेंबर बनने का आमंत्रण दिया गया है।

ब्रिक्स में इन नए सदस्यों के जुड़ने के बाद इस संगठन को ब्रिक्स प्लस के नाम से जाना जाएगा। ब्रिक्स में आमंत्रित हुए इन 6 देशों को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स के विस्तार पर साथी देशों में सहमति बनी है। भारत ने इसके विस्तार का हमेशा समर्थन किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि इन सभी देशों से हमारे गहरे और ऐतिहासिक रिश्ते हैं। मुझे खुशी है कि 3 दिन की बैठक में कई सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने ब्रिक्स के विस्तार को लेकर कहा कि इसमें शामिल सभी देश बड़ी अहमियत रखते हैं। उन्होंने बिक्स के विस्तार को ऐतिहासिक करार दिया।
जिनपिंग ने इस विस्तार को एक नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि हमारे इस संगठन का भविष्य उज्ज्वल है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब तक हम एक मकसद से आगे बढ़ेंगे तो हम बेहतर काम कर पाएंगे।
चार विकासशील अर्थव्यवस्थाएं ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन को लेकर 2006 में BRIC का गठन हुआ था। चार साल बाद 2010 में BRIC में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद यह संगठन BRICS के नाम से जाना जाने लगा। अब 6 और देशों के शामिल होने के बाद इसे BRICS प्लस कहा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications