नाइजीरिया: हथियारबंद डाकूओं ने हमला कर 45 को मार डाला
नई दिल्ली। उत्तरी नाइजीरिया में हथियारबंद डाकूओंने हमला कर 45 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय लोगों ने रविवार क इसकी जानकारी दी है, ये हमला शनिवार को हुआ। हथियारबंद हमलावरों ने लोगों की हत्याएं की और घरों को जला डाला। 45 लाश जले हुए घरों और मलबे से निकाली गई हैं। इस क्षेत्र में हाल के दिनो में हिंसा, पशुओं की चोरी, अपहरण और लूट की वारदातें भी लगातार बढ़ रही हैं।
एक स्थानीय नागरिक ने बताया है कि इन हथियारबंदों ने उन लोगों को निशाना बनाया जो क्षेत्र को इन लोगों के खिलाफ लड़ने के लिए एक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये लोग पड़ोस के जंफरा शहर से आए थे और ये लोग बिरनिन ग्वारी में अपना आतंक फैलाना चाहते हैं। कडुना राज्य पुलिस के प्रवक्ता मुख्तार अलीयू ने सशस्त्र डाकूओं के हमले की पुष्टि की लेकिन इस बारे में और ज्यादा जानकारी मीडिया को नहीं दी।
चश्मदीदों ने बताया है कि हमलावरों ने शनिवार को करीब ढाई बजे ग्वास्का गांव पर हमला किया और करीब तीन घंटे तक यहां तबाही मचाई। उन्होंने लोगों को मार डाला और घरों को जला दिया। इसके बाद ये लोग जंफरा के जंगलों की तरफ लौट गए। इससे पहले बीते हफ्ते भी उत्तरी नाइजीरिया में अलग-अलग हमलों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं जंफरा में भी पशु चोरों और स्थानीय लोगों के बीच लडाई में 13 लोगों की मौत हुई थी।
फर्जी आधार कार्ड से कमरा बुक कर प्रेमी संग होटल में पहुंची पत्नी, पीछे-पीछे पति भी पहुंचा