स्पेनः रेल दुर्घटना से 41 लोग घायल, चार की हालत गंभीर
मैड्रिडः स्पेन के शहर मैड्रिड में शुक्रवार की दोपहर रेल दुर्घटना में 41 लोग घायल हो गए। घायल लोगों ने चार की हालात नाजुक बनी हुई है। स्पेन की समाचार एंजेसी के मुताबिक रेल की यह दुर्घटना शुक्रवार को शाम चार बजे के करीब हुई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक रेल की दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। ये रेल हादसा Alcala de Henares स्टेशन पर हुआ।
रेल दुर्घटना के बाद चालक की भी जांच की गई। जांच में चालक को ठीक हालात में पाया गया। चालक के नशे में होने की आशंका के चलते उसका मेडिकल टेस्ट किया गया था। मेडिकल जांच में चालक को शराब या ड्रग्स के नशे में नहीं पाया गया।
संदेह जताया जा रहा है कि ये ट्रेन हादसा ट्रेन के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ हो। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के वक्त रेलगाड़ी के रफ्तार ज्यादा नहीं थी। रेल हादसे के बाद स्पेन के एक नेता ने कहा है कि ये हादसा इसलिए हुआ क्योंकि हादसे के समय ज्यादातर यात्री खड़े थे।
रेल हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं। घायलों में से चार की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। रेल हादसे पर स्पेम के प्रधानमंत्री मैरियानों रजॉय ने घायलों एवं उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति जताई है।
यह भी पढ़ेंः कुंभ का बदला नाम तो योगी सरकार को कहा- 'हिंदू विरोधी'