82 साल की महिला के पेट से मिला 40 साल पुराना भ्रूण

प्रकृतिक नियमों के मुताबिक एक साधारण गर्भ की उम्र केवल 9 महीनों की होती है। लेकिन इस महिला के पेट में 40 सालों से ये गर्भ पल रहा था।डेली मेल की खबर के मुताबिक कोलंबिया में रहने वाली एक महिला को पेट दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों से संपर्क के करने के बाद चिकित्सीय परिक्षण में जो बात सामने आई उसने डॉक्टर के पैरों तले जमीन खिसका दी। जांच में पता चला कि महिला के पेट में 40 साल से गर्भ पल रहा है।
खबर के मुताबिक ये एक मृत भ्रूण है जिसे 'लिथोपिडियन' या फिर 'स्टोन बेबी' कहा जाता है। यह मृत भ्रूण ठोस कैल्शियम का रूप ले चुका था। हालांकि महिला को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था। डॉक्टर ने सर्जरी करने के बाद बेबी स्टोन को मिला के शरीर से निकाल दिया।
गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है। मेडिकल सांइस की दुनिया में ऐसे लगभग 300 मामले सामने आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications