सत्य साईं की अनुयायी बनने के बाद रूसी महिला की मौत, हफ्तों से थी वृत पर
सत्य साईं की एक अनुयायी की भूखा रहने के कारण मौत हो गई। रूस की रहने वाली Elena Smorodinova अपने तलाक के बाद सत्य साईं की भक्त बन गई थीं। उन्हें तीन हफ्ते के लिए बिना खाना-पानी के वृत में रहने के लिए कहा गया था जब उनकी मौत हो गई।
मॉस्को। सत्य साईं की एक अनुयायी की भूखा रहने के कारण मौत हो गई। रूस की रहने वाली Elena Smorodinova अपने तलाक के बाद सत्य साईं की भक्त बन गई थीं। उन्हें तीन हफ्ते के लिए बिना खाना-पानी के वृत में रहने के लिए कहा गया था जब उनकी मौत हो गई। Elena के घरवालों ने रूस में सत्य साईं का ग्रुप चलाने वालीं Elena Baykova पर Elena को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।
तलाक के बाद ज्वाइन किया सत्य साईं का ग्रुप
रूस के Novosibirsk की रहने वालीं 35 वर्षीय Elena Smorodinvoa ने अपने तलाक के बाद सत्य साईं का एक ग्रुप ज्वाइन किया था। ये ग्रुप खुद को सत्य साईं का प्रतिनिधि बताने वालीं Elena Baykova चलाती थीं। (फोटो: खुद को साईं का प्रतिनिधि बताने वालीं Elena)
परिवार का दावा, 'ग्रुप ज्वाइन करने के बाद बदल गईं'
Elena के परिवार वालों का दावा है कि इस ग्रुप को ज्वाइन करने से पहले वो काफी मिलनसार और खुश रहा करती थीं लेकिन इस ग्रुप ने उन्हें पूरी तरह से बदल दिया। वो अपने परिवार और दोस्तों से कम मिलने लगीं। Elena Baykova उनसे लंबे-लंबे वृत करवाती थीं। उन्होंने Elena को 3 हफ्तों के बिना खाने-पीने के रहने के लिए कहा। इसी बीच Elena की मौत हो गई।
पोषण की कमी और डीहाइड्रेशन से हुई मौत
परिवार ने Elena Baykova पर आरोप लगाएं हैं कि उन्होंने जानबूझकर Elena से ऐसे भूखे रहने को कहा। Elena इसे बीच में छोड़ना चाहती थीं लेकिन उससे पहले ही वो पोषण की कमी और डीहाइड्रेशन के कारण चल बसीं। पुलिस Elena Baykova की तलाश कर रही हैं। उनपर Elena को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है।
रूस में कड़ाके की ठंड से डिप्रेशन में गए लोग, दिसंबर में सिर्फ 6 मिनट के लिए निकला सूरज