शंघाई में नए साल के जश्न के दौरान भगदड़, 35 की मौत, 42 से ज्यादा घायल
शंघाई। एक दुखद खबर चीन से आ रही है जहां के शंघाई शहर में नये साल के जश्न के दौरान भगदड़ मच गई और इस कारण 35 लोग दबकर मर गए हैं और 42 अन्य घायल हो गए हैं। यह बात चीनी सरकार ने मीडिया को दी है।

शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ यह हादसा शंघाई के हुआंग्पू ज़िले में चेन्यी स्क्वेयर पर हुआ, इस दर्दनाक हादसे में 35 लोग दबकर मर गये हैं, घटना रात 11.35 बजे की है जब लोग नये साल के जश्न में डूबे हुए थे।
फिलहाल अभी तक लोगों की मौत की सही वजह पता नहीं चली है। कहा जा रहा है कि हादसे की वजह वो स्थान है जहां आवश्यकता से अधिक संख्या में लोग मौजूद थे। फिलहाल जांच जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घायलों को गभीर चोटें आयी हैं और घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है।












Click it and Unblock the Notifications