Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तस्‍वीरों में देखें ओसामा बिन लादेन के लव, सेक्‍स और द एंण्‍ड की कहानी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दुनिया के सबसे खुंखार आतंकवादी और आतंकी संगठन अलकायदा के संस्‍थापक ओसामा बिन लादेन की मौत को आज तीन साल हो गये हैं। 2011 में आज ही के दिन अमेरिकी नेवी सील कमांडोज ने पाकिस्तान के एबटाबाद में लादेन को उसके घर में घुसकर मार गिराया था। सच पूछिए तो मौत के तीन साल बाद भी लादेन जिंदा है- उन आतंकवादियों के दिलों में जो आज भी अफ्गानिस्‍तान, पाकिस्‍तान और दुनिया के कई देशों में आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

आतंकी अपने आका की मौत का बदला लेने के लिए छटपटा रहे हैं, लेकिन अमेरिका वो शक्ति है, जिसने 9/11 के बाद अपने देश में एक भी आतंकी वारदात नहीं होने दी। अमेरिका ही एक मात्र ऐसा देश है, जिसने लादेन को अपना दुश्‍मन नंबर-1 घोषित किया और मार गिराया। लादेन की मौत की खबर ने पूरे विश्‍व को खुशी से सराबोर कर दिया था और आतंकवाद के खात्‍मे को एक नई हवा दे दी थी। अखबार, न्‍यूज चैनल और वेबसाइट्स के साथ ही साथ सोशल नेटवर्किंग साइटों पर मानों ओसामा बिन लादेन की मौत ने कब्‍जा कर लिया हो।

लादेन को नेवी सील कमांडो ने कैसे मारा, पूरे मिशन को किस तरह अंजाम दिया गया या फिर मौत के वक्‍त लादेन किस स्थिति में था और क्‍या कर रहा था इसकी चर्चा कई बार हो चुकी है। आईए हम आज आतंक के आका ओसामा बिन लादेन के निजी जिंदगी के बारे में चर्चा करते हैं। चर्चा जरुरी भी है क्‍योंकि लादेन एक खूंखार आतंकवादी के साथ ही साथ एक बहुत बड़ा अय्याश था।

तस्‍वीरों में देखिए और पढि़ए लादेन की निजी जिंदगी के बारे में-

बीबीयां तो कई मगर लादेन की महबूबा सिर्फ एक थी

बीबीयां तो कई मगर लादेन की महबूबा सिर्फ एक थी

ओसामा बिन लादेन, जिस व्‍यक्ति से पूरी दुनिया कांपती थी उसे कभी प्‍यार भी हो सकता है! जी हां मगर य‍ह सच है और वह भी सौ फीसदी। ओसामा बिन लादेन अपनी पहली पत्नी नजवा बिन लादेन को सबसे ज़्यादा पसंद करता था। इसकी वजह थी कि ओसामा की तमाम बीवियों के बीच नजवा ही ऐसी अकेली महिला थी, जिसे लादेन शादी से पहले से ही जानता था और दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। जिस समय दोनों को प्‍यार हुआ उस समय लादेन की उम्र 17 साल और नजवा की उम्र महज 15 साल थी।

ब्लू फिल्मों का शौकिन था बिन लादेन

ब्लू फिल्मों का शौकिन था बिन लादेन

आंतक की खौफनाक गाथा लिखने वाले आतंकी ओसामा बिन लादेन की मानसिकता काफी गंदी थी। स्टार न्यूज के सनसनी प्रोग्राम के मुताबिक आंतकी ओसामा ब्लू फिल्मों का शौकिन था। उसे अश्लील फिल्में देखने की बुरी आदत थी। ये बात उसके ठिकाने एबटाबाद से पता चली है। स्टार न्यूज के मुताबिक लादेन के घर से काफी पोर्न फिल्मे और अश्लील सीडी बरामद हुई थी। इसके अलावा लादेन के घर से सेक्स इच्छा बढ़ाने वाली दवाईयां भी बरामद हुई थी।

ट्विटर पर हो रही थी लादेन की मौत की लाईव कमेंट्री

ट्विटर पर हो रही थी लादेन की मौत की लाईव कमेंट्री

दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी की मांद में अमेरिका जब सेंध लगा रहा था तो उस समय पूरी दुनिया गहरी नींद में सो रही थी। लेकिन एबटाबाद में एक इंसान ऐसा था जो मिशन ओसामा का एक एक मिनट अपनी आंखों से देख रहा था और सोशल नेटवर्क साइट ट्वीटर पर सबको खबरदार कर रहा था।

दाऊद ने ही बनवाया था लादेन का बंगला

दाऊद ने ही बनवाया था लादेन का बंगला

क्‍या आपको मालूम है कि दाऊद इब्राहिम आईएसआई की मदद से ही पाकिस्‍तान में छोटा श‍कील के साथ मिलकर रियल एस्‍टेट का भी धंधा कर रहा है। सफारी कंस्ट्रक्शंस नामक यह कंपनी सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि मध्य पूर्व के कई देशों में रियल एस्टेट का कारोबार कर रही है। एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन की हवेली को बनाने में दाऊद की कंपनी ने मदद की थी। खुफिया एजेंसियों की मानें तो दाऊद की यह सफारी कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी ऐबटाबाद में भी कुछ सालों से टाउनशिप विकसित करने का काम कर रही है।

लादेन की छोटी बीवी थी अमेरिकी सेना की कठपुतली

लादेन की छोटी बीवी थी अमेरिकी सेना की कठपुतली

ओसामा बिन लादेन की तीनों बीवियां के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं और वे एक दूजे को जरा भी पसंद नहीं करतीं। पाकिस्तानी सेना में ब्रिगेडियर रहे शौकत कादिर ने कहा कि ओसामा की तीनों बीवियों को एक दूसरे पर यकीन नहीं था। ऐसा भी बताया जाता है कि उसकी छोटी बीवी अमेरिकी सेना से जाकर मिल गयी थी, और उसने की सेना को लादेन की सूचना दी थी।

सेक्‍स की भूखी थी लादेन की छोटी बीवी अमाल

सेक्‍स की भूखी थी लादेन की छोटी बीवी अमाल

ओसामा बिन लादेने के बीवियों के मामले में एक और खुलासा सामने आया है। खुलाया ये हुआ है कि लादेन की बीवियां रोज आपस में झगड़ा करती थी। झगड़ा रोज रात लादेन के साथ सोने को लेकर हुआ करता था। लादेन की 61 वर्षीय सबसे बड़ी बीवी खैरिया ने बताया है कि 29 साल की अमाल (लादेन की बीवियों में से एक) सेक्स की भूखी थी। वह दिन में चौबीसों घंटे सेक्स करना चाहती थी।

'सन्‍नी लियोन का अश्‍लील वीडियों देखते हुए मरा लादेन'

'सन्‍नी लियोन का अश्‍लील वीडियों देखते हुए मरा लादेन'

बॉलीवुड के फिल्‍म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने ट्वीटर पर ट्वीट कर कहा था कि ओसामा बिन लादेन के एबटाबाद स्थित घर में सन्नी लियोन के बहुत ढ़ेर सारे पोर्न वीडियों मिले है। वर्मा ने अपने सूत्रों के अनुसार बताया कि जिस समय ओसामा मारा गया था वह सन्नी लियोन का पोर्न वीडियों देख रहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+