बांग्लादेश में बंद के दौरान हिंसा, 3 लोगों की मौत

समाचार पत्र डेली स्टार के अनुसार 60 घंटे के बंद के पहले दिन जुबो दल के एक कार्यकर्ता मारुफ हुसैन (20) और जुबो लीग के अभयनगर उपजिले के एक नेता सहित तीन लोग हिंसा में मारे गए और 30 अन्य लोग घायल हो गए।
सतखिड़ा, राजशाही, गाजीपुर, चटगांव और नटोरे जैसी जगहों पर झड़पों, आगजनी, तोड़फोड़ और बम विस्फोट जैसी घटनाओं की खबरें आई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बंद के आह्वान के कारण ढाका में अधिकांश स्कूल, दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications