पाकिस्तान में विमान के भीतर तीन यात्रियों को पड़ा दिल का दौरा, करानी पड़ी आपात लैंडिंग
नई दिल्ली। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस मे तीन यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार एक दंपति व महिला को विमान में दिल का दौरा पड़ गया। यह विमान जेद्दा से इस्लामाबाद जा रहा था। यात्री विमान संख्या पीआईए-742 जिसमे 225 यात्री सवार थे, उसे कराची एयरपोर्ट पर आपातकाल लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना रविवार की है। दरअसल विमान के भीतर तीन यात्रियों ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद विमान को आपातकाल लैंडिंग करनी पड़ी थी।

विमान के लैंड करने के बाद सिविल एविएशन अथॉरिटी की एक एंबुलेंस, डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ यात्रियों को ले जाने के लिए कराची एयरपोर्ट पहुंचा। हालांकि इस दौरान महला बीबी नाम की यात्री की विमान के लैंड करने से पहले ही मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य बीमार यात्री जोकि शादीशुदा दंपति थे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार यात्रियों को अस्पताल ले जाने के लिए सीएए की एंबुलेंस, डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ पहुंचा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications