म्यांमार में 3 जनरलों को मौत की सजा, विद्रोहियों के सामने किया था आत्मसमर्पण
म्यांमार ने अपने 3 बड़े अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई है। इन अधिकारियों का दोष ये है कि इन्होंने पिछले महीने चीन की सीमा पर एक रणनीतिक महत्व वाले शहर को जातीय अल्पसंख्यक बागी लड़ाकों के हवाले कर दिया था।
न्यूज एजेंसी 'एएफपी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार के जुंटा शासन ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। कुछ दिनों पहले ही म्यांमार के सैकड़ों सैनिकों ने बागियों के सामने अपने हथियार डाल दिए थे और महीनों की लड़ाई के बाद शान राज्य के लाउकई शहर को तथाकथित थ्री ब्रदरहुड एलायंस को सौंप दिया था जिसमें सेना को कई इलाके गंवाने पड़े।

म्यामांर की सेना के इस आत्मसमर्पण को दशकों में सेना के लिए सबसे बड़ा नुकसान माना जा रहा है। इसने सैनिक शासक जुंटा के लीडरों को नाराज कर दिया। गौरतलब है कि सैकड़ों सैनिकों ने भागकर जान बचाने के लिए भारत के पड़ोसी राज्य में शरण ली थी। बहरहाल बागियों नें सेना के आत्मसमर्पण के बाद अधिकारियों और उनके सैनिकों को इलाका छोड़ने की अनुमति दी।
एक सैन्य सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर एएफपी को बताया कि "लाउकई शहर के कमांडर सहित तीन ब्रिगेडियर जनरलों को मौत की सजा दी गई।" एक अन्य सैन्य सूत्र ने सजा की पुष्टि की।
दो सूत्रों ने कहा कि तीन अन्य ब्रिगेडियर जनरलों को लाउकई में आत्मसमर्पण में उनकी भूमिका के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। लाउकई थ्री ब्रदरहुड अलायंस द्वारा कब्जा किया गया सबसे बड़ा शहर है।
थ्री ब्रदरहुड, म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी (MNDAA), अराकान आर्मी (AA) और ता'आंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (TNLA) से मिलकर बना है। इस गठबंधन ने अक्टूबर के अंत में उत्तरी म्यांमार के एक बड़े हिस्से में एक आश्चर्यजनक हमला शुरू किया और चीन के साथ सीमा पर कई कस्बों और आकर्षक व्यापार केंद्रों पर कब्जा कर लिया।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications