हांगकांग: रातोंरात कैसे अरबपति बन गया ये 24 साल का लड़का

हांगकांग। मूल रूप से हांगकांग के रहने वाले 24 साल के एरिक त्से रातोंरात अरबपति बन गए हैं। इस खबर को सुनकर हर कोई सोच रहा है कि भला ऐसा कैसे संभव हो सकता है। दरअसल एरिक को उनके माता-पिता से तोहफे में 3.88 बिलियन डॉलर की संपत्ति मिली है। जिसके चलते वह रातोंरात अरबपति बन गए।

eric tse

एरिक अमेरिकी गायिका रिहाना और मॉडल बेला हदीद के साथ कई बार पार्टी करते हुए भी देखे गए हैं। इतना ही नहीं वह मशहूर चीनी बास्केटबॉल प्लेयर याओ मिंग के साथ मैच देखते हुए भी नजर आए हैं। वह मंगलवार को ही अरबपति बने हैं। हाल ही में पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरे करने वाले एरिक को उनके परिवार ने तोहफे में ये शेयर दिए हैं।

कंपनी के शेयर का पांचवां हिस्सा मिला

कंपनी के शेयर का पांचवां हिस्सा मिला

एरिक के माता-पिता सिनो बायोफर्मासिटिकल लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक हैं। उन्हें कंपनी के शेयर का पांचवां हिस्सा मिला है। हालांकि कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि एरिक बेशक एशिया के तेजी से बढ़ते अरबपति क्लब के नवीनतम सदस्य बन गए हैं। लेकिन जाहिर तौर पर संपत्ति की रैंकिंग में कोई स्थान नहीं बना पाएंगे।

बेला हदीद और लिली एल्दरिज के साथ भी दिखे

बेला हदीद और लिली एल्दरिज के साथ भी दिखे

ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपने नाम के बजाय त्से पिंग परिवार के नाम पर ही जाने जाएंगे। बयान से पता चलता है कि वह एक कम प्रोफाइल ही रखना चाहते हैं। फिर भी उनके इंस्टाग्राम के पोस्ट तो कुछ और ही कहते हैं। जिनके माध्यम से वह दुनिया को दिखाते हैं कि वो कितने अमीर और प्रतिद्ध हैं। साल 2017 में उन्होंने बेला हदीद और लिली एल्दरिज के साथ एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें वह बुल्गारिया में पार्टी करते दिख रहे थे।

रिहाना के साथ भी कई तस्वीरें साझा कर चुके हैं

रिहाना के साथ भी कई तस्वीरें साझा कर चुके हैं

इसके अलावा वह रिहाना के साथ भी कई तस्वीरें साझा कर चुके हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में वह जापान, थाईलैंड जैसे देशों में छुट्टियां मनाते दिखते हैं। वह चीन के कई मशहूर खिलाड़ियों के साथ भी तस्वीरें साझा करते हैं। इसके साथ ही वह कई बड़े नेताओं के साथ भी देखे गए हैं। एरिक के पिता त्से पिंग पहले चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस (सीपीपीसीसी) के सदस्य थे। जो देश के शीर्ष राजनीतिक सलाहकार निकाय की एक समिति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+