'मेरे पिता ने 12 सालों तक मेरा रेप किया, मुझे लगा जान से मार देंगे...', बेटी की खौफनाक दास्तां सुन सिहर जाएंगे
'मेरे पिता ने 12 सालों तक मेरा रेप किया, मुझे लगा जान से मार देंगे...', बेटी की खौफनाक दास्तां सुन सिहर जाएंगे
नई दिल्ली, 24 जून: डबलिन की रहने वाली एक 21 साल की लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई है, जिसको सुन कोई भी सिहर उठेगा। डबलिन की रहने वाली एक 21 वर्षीय आइचा दूनिया (Aicha Dounia) का कहना है कि उसके पिता ने उसके साथ 12 सालों तक रेप किया है। वह हर रात उसके साथ सोते थे और उसका यौन उत्पीड़न करते थे। अपने ही पिता द्वारा यौन उत्पीड़न की सच्चाई आइचा ने अब जाकर बहादुरी से दुनिया के सामने रखी है। आइचा का कहना है कि उसने अपनी आपबीती इसलिए बताई है ताकि दूसरी लड़कियों की मदद हो सके।

पिता को हुई 15 सालों की सजा
2018 में आइचा के पिता को अपनी ही बेटी के साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोप में 15 साल की जेल हुई है। पिता ने यह स्वीकार किया है कि उसने अपनी बेटी का यौन शोषण किया है। दोषी पिता ने जज के सामने कहा था कि वह अपनी बेटी को रात में साथी मानता था।
दोषी पिता को सेंट्रल क्रिमिनल कोर्ट में जनवरी 2006 से दिसंबर 2017 तक की तारीखों में बेटी के साथ रेप, यौन उत्पीड़न सहित 21 केसों में दोषी ठहराया गया था। वहीं जून 2016 से दिसंबर 2017 की तारीखों में अपनी बेटी को नुकसान पहुंचाने के तीन मामलों में भी दोषी ठहराया गया और 2018 में 15 साल की सजा सुनाई गई।

3-4 साल की उम्र से ही पिता करता था यौन उत्पीड़न
डेली स्टार से एक्सक्लूसिव तौर पर बात करते हुए आइचा ने कहा, '' मेरे पिता 3-4 साल की उम्र से ही मेरा यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। दुर्व्यवहार की मेरी सबसे पहली याद तीन या चार साल की उम्र से ही जुड़ी है। मेरे लिए ये कहना बहुत मुश्किल है कि मैं कब बड़ी हुई, आप एक समयरेखा तय नहीं कर सकते हैं। मैं एक बहुत ही हंसती-खेलती बच्ची थी लेकिन उस उम्र में मेरे पिता ने जो मेरे साथ किया, उसने मुझे एक चुपचाप और उदास रहने वाली लड़की बना दिया।''

12 सालों तक पिता हर दिन करता रहा रेप!
आइचा ने कहा, ''मेरे पिता ने 12 सालों तक मेरा लगातार रेप किया है। मेरे 14 साल के होने के पहले मेरे पिता मेरे साथ यौन उत्पीड़न महीने और हफ्ते में मौका पाने पर करते थे। लेकिन मेरे 13-14 साल होने के बाद वह हर रात मेरे साथ यौन उत्पीड़न करते थे। ऐसा कभी नहीं होता था कि मैं उनके दुर्व्यवहार का शिकार ना हुई हों।''

बेटी ने कहा- 'जब प्रेग्नेंट होती तो छोड़ देता फिर उसके बाद...'
आइचा ने यह भी बताया कि,'जब उसके पिता को एक बार गर्मी के मौसम में लगा कि मैं गर्भवती हो गई हूं...तो उन्होंने एक महीने तक मेरा यौन उत्पीड़न नहीं किया। इसी बहाने मुझे थोड़ी सी राहत मिली थी। लेकिन जैसे ही मेरे पिता को इस बात की भनक लगी कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं तो उन्होंने फिर से उत्पीड़न शुरू कर दिया।' बता दें कि कोर्ट में जज ने अपना फैसला सुनाते वक्त भी इस बात का जिक्र किया था।

'मुझे लगता था, मेरे पिता मुझे मार डालेंगे...'
आइचा ने कहा, '' मेरे पिता की हैवानियत इस कदर बढ़ गई थी कि वो यौन शोषण के दौरान बहुत हिंसक हो गए थे। यह एक ऐसे बिंदु पर पहुंच गया जहां मैं लगातार इस डर में जीती थी कि मेरे पिता मुझे जान से मार डालेंगे।'' आइचा कहती हैं कि उनके पिता के साथ उनके संबंध "मुश्किल" थे।

'मेरे पिता ने कहा- कोई नहीं करेगा तुम्हारी बातों का विश्वास...'
आइचा ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि मैं अपने पिता से प्यार करती हूं या नहीं। आज भी मैं भावनाओं पर सवाल उठाती हूं...।'' आइचा ने कहा, मैंने जब भी अपने पिता को इस बात की धमकी दी कि मैं सारी बातें घर के अन्य मेंबर को भी बता दूंगी तो वो मुझे धमकाते थे कि घर में कोई इस बात का विश्वास नहीं करेगा।''
आइचा ने कहा, ''उसने मेरे दिमाग में यह बात बैठा दी कि हम दोनों एक चक्कर में अपराधी हैं और अगर मैं 'रेप कार्ड' खेलूंगी तो, जैसा कि वह कहते थे, कोई भी मुझ पर विश्वास नहीं करेगा क्योंकि मेरे पास सबूत नहीं होगा।"

'वह मुझे अपनी मां से दूर ले गए...'
आइचा ने कहा, 'मेरे पिता, मुझे मेरी मां और मां के परिवार से दूर ले गए। मेरे नानी घर के लोग मेरी मां और पिता के रिश्ते से खुश नहीं थे...क्योंकि उनके बीच में कुछ भी नहीं था मेरे पिता अपनी मां के साथ नहीं सोते थे या एक ही कमरा साझा नहीं करते थे। पिता मुझे लेकर अलग कमरे में या लिविंग रूम में सोते थे। वह मुझे कहते थे कि मैं घरवालों को बोलूं कि मैं पिता के साथ शाम को बैठकर फिल्में देखना पसंद करती हूं।''

आज खुशहाल जिंदगी जी रही है बेटी
आइचा ने यह भी कहा कि आज उनकी जिंदगी उनके पिता की कोई परछाई नहीं है। आइचा आज एक बच्चे की मां हैं और अपने पार्टनर के साथ रहती हैं। आइचा ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उनके पिता अब कैसे हैं। आइचा ने कहा कि कई सालों से उन्होंने अपने पिता की शक्ल भी नहीं देखी है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications