Nobel Prize 2024: साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, दक्षिण कोरियाई लेखिका को मिलेगा अवार्ड
Nobel Prize 2024: रसायन विज्ञान के बाद अब साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2024 का ऐलान कर दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के मुताबिक, यह अवार्ड इस साल दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को दिया जाएगा। उन्हें उनके गहन काव्यात्मक गद्य के लिए इस सम्मान से नवाजा गया।
यह गद्य ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन की नाजुकता को उजागर करता है। बता दें, इससे पहले रसायन विज्ञान के क्षेत्र में साल 2024 के नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया गया है। यह फैसला बुधवार 09 अक्टूबर को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने किया है। साथ ही, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बताया कि इस साल यह अवार्ड तीन लोगों को दिया जाएगा।

नोबेल पुरस्कार को डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को देने का फैसला किया गया है। डेविड बेकर को 'कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन' के लिए और दूसरा आधा हिस्सा डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को 'प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी' के लिए संयुक्त रूप से दिया जाएगा।
इसके अलावा, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बताया कि इस साल का नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को शांति पुरस्कार की घोषणा के साथ की जाएगी। उसके बाद 14 अक्टूबर को आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को एकेडमी ने भौतिकी में नोबेल पुरस्कार जॉन जे. हॉपफील्ड और जेफ्री ई. हिंटन ने नाम की घोषणा की थी।
दोनों को मशीन लर्निंग में खोजों को सक्षम करने में उनके योगदान के लिए दिया अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बता दें, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार रसायन विज्ञान, भौतिकी, चिकित्सा, शांति और आर्थिक विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रसिद्ध हैं।
इस वर्ष, रसायन विज्ञान पुरस्कार को कम्प्यूटेशनल विज्ञान और प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी में उनके योगदान के लिए व्यक्तियों के बीच विभाजित किया गया है। वहीं, सोमवार को फिजियोलॉजी या मेडिसिन क्षेत्र के लिए इस सम्मान के विजेताओं के नाम का ऐलान किया गया था। इस साल अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।












Click it and Unblock the Notifications