क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अमेरिका के रिचर्ड एच. थेलर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

Google Oneindia News

नई दिल्ली। अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार किसे दिए जाएगा इस बात का ऐलान कर दिया गया है। अमेरिका के रिचर्ड एच. थेलर अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार को दिया गया है। डॉ. रिचर्ड एच. थेलर ने आर्थिक फैसले लेने के विश्लेषण में मनोवैज्ञानिक यथार्थवादी मान्यताओं को शामिल किया है, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से जारी मीडिया रिलीज में इस बात की जानकारी दी गई है।

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान

अमेरिका के रिचर्ड एच. थेलर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

सोमवार को नोबेल पुरस्कार का ऐलान करने वाली समिति की ओर से कहा गया कि मनोवैज्ञानिक अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिए जाने का फैसला लिया गया है। नोबेल समिति की ओर से जारी बयान में कहा गया कि डॉ. रिचर्ड एच थेलर यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर हैं। उन्होंने मनोविज्ञान के साथ अर्थशास्त्र को किस तरह जोड़ा जाए इस क्षेत्र पर उन्होंने काम किया है।

अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाले को 1.1 मिलियन डॉलर का पुरस्कार मिलता है। पिछले साल ओलिवर हार्ट और बेंगट होल्मस्ट्रॉम को संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। उन्हें कॉन्ट्रेक्ट थ्योरी में उनके योगदान के लिए ये पुरस्कार दिया गया। बता दें कि भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को 1998 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

<strong>इसे भी पढ़ें:- 36 गैरब्राह्मणों को बनाया पुजारी तो कमल हासन ने की सरकार की तारीफ</strong>इसे भी पढ़ें:- 36 गैरब्राह्मणों को बनाया पुजारी तो कमल हासन ने की सरकार की तारीफ

Comments
English summary
2017 Nobel Prize in Economic Sciences awarded to Richard H. Thaler.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X