अफगानिस्तान : सैन्य अभियान में 28 आतंकवादी ढेर
नयी दिल्ली। अफगानिस्तान में एक सैन्य अभियान में पिछले 24 घंटों के दौरान 28 आतंकवादियों को मार गिराया गया। रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान सैनिकों ने बीते 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए सैन्य अभियान में 28 सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया। अभियान में 27 आतंकवादी घायल भी हुए और दो को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक बयान में बताया गया कि सेना ने छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए और सड़क किनारे लगाए गए बमों और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय कर दिया।
बयान में यह भी बताया गया कि सैन्य अभियान के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट और आतंकवादियों के साथ संघर्ष में तीन सैनिकों की भी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications