यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलीना में गोलीबारी, 2 की मौत, 4 घायल
कैलिफोर्निया। अमेरिका में एक बार फिर से एक व्यक्ति ने लोगों पर तोबड़तोड़ गोलीबारी की है। जिसमे दो लोगों की मौत होगई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। यह गोलीबारी मंगलवार रात को यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलीना कैंपस में की गई है। जिन चार घायल लोगों को गोली लगी है उनका इलाज चल रहा है, उनकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस का कहना है कि इस गोलीबारी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलीना में तकरीबन 30000 छात्र हैं, शूटिंग के बाद संस्थान को बंद कर दिया है और लोगों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार आरोपी एक छात्र है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है, उसने क्लास के आखिरी दिन गोलीबारी की है। यह गोलीबारी स्थानीय समय के अनुसार शाम को 5.43 बजे की गई है। गोलीबारी यूनिवर्सिटी के केनेडी हॉल के पास हुई है। घटना के बाद कैरलोट के मेयर वी लाइल्स ने इस शोक जताते हुए कहा कि हमे यकीन नहीं हो रहा है, विश्वविद्यालय के भीतर इस तरह से गोलीबार की गई है। मृतकों और घायलों के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।