14 साल का बच्चा, 59 वर्ष की महिला... बंधकों के बदले 300 कैदी छोड़ेगा इजराइल, एक से बढ़कर एक हैं खतरनाक

गाजा से 50 बंधकों की रिहाई के लिए इजराइल चार दिनों के युद्धविराम के लिए तैयार हो गया है। हमास के साथ इस डील को लेकर इजराइली युद्ध कैबिनेट में मतदान के बाद युद्धविराम का फैसला लिया गया है।

शर्त के मुताबिक इजराइल 50 बंधकों के बदले हमास के उन 150 लोगों को रिहा करेगा, जो आतंकवादी धाराओं में इजराइली जेल में सालों से बंद हैं। समझौते के मुताबिक एक इजराइल से बंधक बनाए गए लोगों के बदले 3 फिलिस्तीनी लोगों को रिहा किया जाएगा।

Palestinians To Be Freed By Israel

इस बीच एएफपी को एक आधिकारिक इजरायली सूची से पता है कि गाजा में बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए फिलिस्तीन के जिन बंदियों का नाम चुना गए है उसमें से अधिकांश किशोर लड़के हैं।

इजराइल ने बुधवार को 300 फिलिस्तीनी बंदियों के नाम जारी किए हैं, जिन्हें समझौते के तहत मुक्त किया जा सकता है। सौदे की शर्तों के तहत, पहले चरण में चार दिनों के दौरान 50 इजराइली बंधकों को रिहा किया जाएगा, जिसके जवाब में 150 फिलिस्तीनी बंदियों को रिहा किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक 300 लोगों की इस लिस्ट में कुल 33 महिलाएं हैं। इसके अलावा कुल 123 किशोर लड़के हैं। बाकी बचे 144 लोगों की उम्र 18 साल से ऊपर की है।

लिस्ट में सबसे कम उम्र के फिलिस्तीनी बंदी का नाम एडम अबुदा हसन है। उसकी उम्र सिर्फ 14 साल है। वह पूर्वी येरुशलम से है। उसे इसी साल मई महीने में एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

फिलिस्तीनी बंदियों में सबसे बुजुर्ग 59 साल की एक महिला है जिसका नाम हनान सलाह अब्दुल्ला बरघुटी है। उसे सितंबर महीने में गिरफ्तार किया गया था। उस पर हमास को पैसा मुहैया कराने का आरोप है।

लिस्ट में 49 लोग ऐसे हैं जिनका संबंध हमास से है। वहीं 60 लोग फतह के करीबी हैं। इसके अलावा 17 लोग पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन (PLFP) के हैं। ये एक वामपंथी संगठन है जो फिलिस्तीन में काम करता है। बाकी बंदी किस संगठन से संबंध रखते हैं इसके बारे में कुछ ज्ञात नहीं है।

सूची में सबसे प्रमुख व्यक्ति 38 वर्षीय इसरा जाबिस हैं। जाबिस को 2015 में गिरफ्तार किया गया था। उसने एक अपनी कार को पुलिस चौकी में भिड़ा दिया था। कार में रखे गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया था जिसके बाद उसे 11 साल की सजा सुनाई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+