इस विषैले जीव के काटने से कोमा में पहुंच गई 14 साल की लड़की
14 साल की एक लड़की विषैले समुद्री जीव के काटने के बाद कोमा में चली गई है। सोमवार को लड़की को इस विषैली जीव ने काटा था, जिसके बाद वो कोमा में चली गई। ये विषैला जीव और कुछ नहीं बल्कि Irukandji नाम की एक जेलिफिश है।
पर्थ। समुद्र में आराम से तैर रही एक लड़की को अचानक ऐसे जीव ने काट लिया कि वो कोमा में चली गई। 14 साल की ये लड़की विषैले समुद्री जीव के काटने के बाद से कोमा में चली गई है। सोमवार को लड़की को इस विषैली जीव ने काटा था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां वो कोमा में चली गई। ये विषैला जीव और कुछ नहीं बल्कि Irukandji नाम की एक जेलिफिश है।
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के डेंपियर में निकोल बे में 14 साल की एक लड़की मजे से स्विमिंग कर रही थी। उसे क्या मालूम था कि इस स्विमिंग से उसकी जान पर बन आएगी। सोमवार को जब लड़की वहां समुद्र में स्विमिंग कर रही थी तो उसे Irukandji नाम की एक जेलिफिश ने हाथ पर काट लिया। लड़की को फौरन निकोल बे अस्पताल लाया गया, जहां से उसे प्लेन से पर्थ के प्रिंसेस मार्गरेट अस्पताल ले जाया गया। लड़की तभी से कोमा में है और उसे अभी तक होश नहीं आया है।
Irukandji जेलिफिश दुनिया की सबसे जहरीली जेलिफिश में से एक हैं। 2.5 सेंटीमीटर तक की लंबाई वाली इस जेलिफिश के शरीर की बनावट घंटी जैसे होती है और ये इतनी पारदर्शी होती हैं कि जल्दी दिखाई नहीं देतीं। जब ये जेलिफिश काटती हैं तो शरीर में दर्द, चक्कर आना और फेफड़ों में पानी भरने जैसी समस्या होती है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलियन कंट्री हेल्थ के मुताबिक इस बच्ची का केस साल का पहला है और पिछले 100 सालों में Irukandji जेलिफिश के काटने से केवल 3 लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें: इधर बेटी के हत्यारे के साथ संबंध बना रही थी मां, उधर अस्पताल में मर रही थी बच्ची