ब्राजील प्लेन क्रैश में 14 की मौत: जानिए कैसे हुई विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे के बाद एयरलाइन कंपनी ने क्या कहा
Brazil Plane Crash 14 killed: ब्राजील के उत्तरी अमेजन में शनिवार एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना अमेजन राज्य की राजधानी मनौस से लगभग 400 किमी (248 मील) दूर बार्सेलोस प्रांत में हुई है।
अमोजोनस के गवर्नर विल्सन लीमा ने इस बात की जानकारी दी है। विमान में 12 पर्यटक और एक पायलट और सह-पायलट सवार थे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री मछली पकड़ने का अभ्यास करने के लिए स्थान पर जा रहे थे और खराब मौसम के कारण दुर्घटना हुई। लैंडिंग के समय भारी बारिश हो रही थी।

अमोजोनस राज्य के गवर्नर विल्सन लीमा ने कहा कि, ''शनिवार को बार्सेलोस में विमान दुर्घटना के शिकार हुए 12 यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों की मौत पर मुझे गहरा अफसोस है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। हमारी टीमें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू से ही काम कर रही हैं।"
हादसे के बाद एयरलाइन कंपनी ने क्या कहा?
गवर्नर विल्सन लीमा ने बताया कि ये विमान मैनुआस एयरोटैक्सी एयरलाइन (Manaus Aerotaxi airline) का था। अब कंपनी ने भी बयान जारी कर इस दुर्घटना की पुष्टि की है। मैनुआस एयरोटैक्सी एयरलाइन ने कहा है कि यह दुर्घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है।
मैनुआस एयरोटैक्सी एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि, हम इस मुश्किल वक्त में पीड़ित लोगों की निजता का सम्मान करते हैं और पर भरोसा करते हैं। हम जांच के साथ-साथ सभी आवश्यक जानकारी मुहैया कराते रहेंगे।'
क्या मरने वालों में अमेरिकी भी थे शामिल?
बताया जा रहा है कि इस विमान में अमेरिकी पर्यटकों को भी ले जाया जा रहा था। कुछ ब्राजीलियाई मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि मारे गए लोगों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। हालांकि रॉयटर्स उन रिपोर्टों की पुष्टि अभी तक नहीं की है। हालांकि अधिकारियों ने मृत लोगों की राष्ट्रीयता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications