मासूम बेटी को पुल में डूबोकर मारा, 100 साल जेल की मिली सजा
मिखोकन (मैक्सिको)। क्या कोई पिता इस कदर निर्दयी हो सकता है कि अपनी ही बेटी को पुल में बार-बार डुबोकर मार दे। ऐसा ही मामला मैक्सिको में सामने आया है। फिलहाल इस मामले में आरोपी शख्स को 100 साल की जेल मिली है।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
पूरा मामला पश्चिमी मैक्सिको के मिखोकन शहर का है। जहां एक होटल के पुल में एक शख्स ने अपनी सौतेली बेटी को डूबो कर मारने की योजना बनाई।
उसने इस पूरी वारदात को अंजाम भी दे दिया लेकिन होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज ने उसकी करतूत को सामने ला दिया। कोर्ट मे मामला पहुंचने पर उसे दोषी करार देते हुए 100 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
बच्ची को पुल में डुबोने का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज के जरिए सामने आया। सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि बच्ची को डुबोने का दोषी कोई और नहीं उनके सौतेले पिता जोस डेविड एन. हैं।
अगस्त 2015 का है पूरा मामला
जिन्होंने अपनी बच्ची को पहले होटल के पुल में फेंक दिया। बच्ची लगातार पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसके पिता को तरस नहीं आया। वह चुपचाप इस घटनाक्रम को देख रहा था।
बच्ची की मां को इस बात का विश्वास नहीं हुआ कि उसके पति ही उसकी मासूम बेटी को मार देंगे। उन्हें जैसे ही पता चला कि बच्ची डूब रही है वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका।
बच्ची की मां एक नर्स हैं। उन्होंने बताया कि इस वीडियो क्लिप के पहले उन्हें नहीं पता कि कभी उनके पति ने बच्ची से बुरा व्यवहार किया हो।
ये पूरा घटनाक्रम 12 अगस्त 2015 का है। कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 100 साल जेल की सजा सुनाई है और संभावना ये भी है कि उसे पैरोल नहीं दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications