अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी इमारत ट्रंप टावर में लगी आग, 1 की मौत

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी इमारत ट्रंप टावर में आग लगने से 1 शख्स की मौत हो गई। न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर के 50वीं मंजिल पर आग लग गई। स्थानिय समय के मुताबिक शनिवार शाम 6 बजे के करीब बिल्डिंग में आग लगी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौौके पर पहुंच गई।

 1 man dead in apartment fire at Trump Tower in New York City, fire officials say as reported by AP

कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस घटना में 1 शख्स की जान चली गई। ट्रंप ने आग पर काबू पा लिए जाने के बाद ट्वीट के जरिए फायर ब्रिगेट की टीम का धन्यवाद किया।

गौरतलब है कि ट्रंप टावर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का निजी आवास है। हालांकि घटना के वक्त इमारत में ट्रंप परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। ट्रंप का पूरा कारोबार इसी इमारत से चलता है और उनका परिवार भी इसी इमारत में रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+