पाकिस्तान में चर्चा में है एक चायवाला, पूरे मुल्क की कुड़ियां फिदा
पाकिस्तान। पाकिस्तान में एक लड़का इन दिनों हर लड़की की नई चाहत बन गया है। ये कोई बॉलीवुड या पाकिस्तान का फिल्मी स्टार नहीं बल्कि एक चाय वाला है। इस चाय वाले की नीली आंखों और 'हॉटनेस' के चर्चे पाक ही नहीं भारत में भी सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी महिलाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा ये चायवाला इस्लामाबाद का बताया जा रहा है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर क्या आई, महिलाओं ने इसे लेकर अपनी दीवानगी जााहिर करना शुरू कर दिया।
वीडियो जिसमें आत्महत्या से पहले रोहित वेमुला ने खुद को बताया था दलित
इस चायवाले की दीवानगी का ये आलम है कि ट्विटर और फेसबुक पर #chaiwala ट्रेंड कर रहा है। इसकी तुलना भारतीय प्रधानमंत्री और बॉलीवुड सितारों ये भी की जा रही है।
लड़कियां इस चायवाले की तस्वीर के साथ 'क्या जयान, क्या फवाद, मुझे तो ऐसा ही चाहिए अम्मी का दामाद' और 'चाय वाले वाबू मुझे गर्लफ्रेंड बना लो' जैसे स्टेटस अपडेट कर रही हैं।
रेप पीड़िता से विवाह के बाद पैदा हुई बेटी को 25000 रुपए में बेचा
भारतीय लड़कियां भी बोली, उफ्फ ये पाकिस्तानी मुंडा
जिया अली नाम की लड़की ने सबसे पहले इसकी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस लड़की की तस्वीरें जोड़ पाकिस्तान की सोशल मीडिया पर खूब मजे लिए जा रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने मैगजीन कवर फोटो विवाद पर मांगी माफी, जानिए क्या कहा
नीली आँखों वाले इस चायवाले की तस्वीर पर लोग खूब चुटकी ले रहे हैं। लड़कियां इस चायवाले को अपनी अम्मी का दामाद लिख रही हैं, तो कोई इसे फवाद खान के बाद लड़कियों का नया क्रश कह रहा है। भारत तक भी ये चाय वाला पहुंच गया है। देखिए एक प्रतिक्रिया।
इतना ही नहीं चाय के कप भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। चाय के कप के साथ लिखा जा रहा है कि सच्चा पाकिस्तानी चाय को ना नहीं बोलता।