मोबाईल चोरी के शक में हैवानियत, घर बुलाकर बांधे युवक के हाथ-पैर, और फिर....

इंदौर, 16 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक दर्दनाक घटनाक्रम निकल कर सामने आया है, जहां मोबाइल चोरी के शक में कुछ बदमाशों ने युवक को पाइप और बेल्ट से जमकर पीटा. दरअसल, भंवरकुआ थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के शक में स्टूडेंट के एक ग्रुप ने युवक को पाइप और बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. मोबाइल चोरी के शक में पहले तो युवक को घर बुला कर हाथ-पैर बांधकर जब तक पीटते रहे जब तक युवक बेहोश नहीं हो गया, उसके बाद युवक के मुंह पर पानी डाल कर होश में लाकर रवाना कर दिया, जिसके बाद युवक ने पुलिस को पूरे मामले की शिकायत की है.

indore

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

भंवरकुआ थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी की, मोबाइल चोरी के शक में आरोपियों ने पीड़ित युवक को पीटा और फरार हो गए. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, आरोपी का रविवार को मोबाइल चोरी हो गया था, उसे शक था कि उसका मोबाइल मैंने लिया है. आरोपी ने उसके दोस्त के फोन से मुझे कॉल किया, इसके बाद आरोपी के रूम पर पहुंचा, यहां गेट बंद कर मेरे हाथ पैर बांध दिए. आधे घंटे तक बेल्ट और गैस के नली से पीटते रहे, मैं बेहोश हो गया, उन लोगों ने मेरे मुंह पर पानी डाला, होश आने पर मुझे वहां से भगा दिया और खुद भी भाग गए.

इलाके में छात्रों को धमकाता है आरोपी

आरोपी इलाके में स्टूडेंट्स को धमकाता है, और वसूली करता है. पीड़ित युवक की मानें तो इससे पहले भी वह उस तरह की हरकतों को अंजाम दे चुका है, वहीं अब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है, साथ ही आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+