इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद कर ली युवती से शादी, परिवार की नाराजगी ने ले ली जान!
इंदौर, 16 मई: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक दर्दनाक घटनाक्रम निकलकर के सामने आया है, जिसमें एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. दरअसल, भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पिपलिया राव में रहने वाले एक युवक की कुछ दिनों पहले एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, जिसके बाद देखते ही देखते युवक और युवती की दोस्ती प्यार में बदल गई, तकरीबन 1 साल तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहे. वहीं इसके बाद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली, लेकिन युवक के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके चलते युवक का परिवार पिछले कई दिनों से नाराज चल रहा था. परिवार ने युवक को बेदखल करने की बात तक कही थी, जिसके बाद से युवक तनाव में रहने लगा था. आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते युवक ने मौत को गले लगाया होगा. पुलिस मर्ग कायम कर इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

मोबाइल जप्त कर जांच कर रही पुलिस
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की, लेकिन पुलिस को कमरे से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. अधिकारियों के मुताबिक युवक बेटमा का रहने वाला था. वह इंदौर में पढ़ाई कर रहा था. पुलिस ने युवक का मोबाइल जप्त कर जांच शुरू कर दी है.
अलग-अलग समाज के थे युवक और युवती
युवक और युवती दोनों ही अलग-अलग समाज के थे. मुख्य रूप से इसी के चलते युवक का परिवार इस शादी के खिलाफ था, जहां परिवार ने युवक को घर से बेदखल करने तक की बात कही थी, जिसके चलते युवक तनाव में रहने लगा था. बहरहाल, जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि, आखिर युवक ने मौत को गले क्यों लगाया.












Click it and Unblock the Notifications