दिल्ली में सोनिया गांधी से ED की पूछताछ, MP में युवा कांग्रेस ने निकाला मार्च

इंदौर, 21 जुलाई: राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है, तो वहीं इंदौर में युवा कांग्रेसियों ने सोनिया मार्च निकालते हुए, इसका विरोध किया. इस दौरान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने सोनिया मार्च में हिस्सा लिया। इंदौर प्रेस क्लब से शुरू हुआ कांग्रेसियों का सोनिया मार्च, ईडी दफ्तर तक पहुंचा, जहां रास्तेभर कांग्रेसी नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज करवा रहे थे, इस दौरान सोनिया मार्च में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह, कांग्रेस विधायक विशाल पटेल, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष रमीज खान और कांग्रेस नेता रघु परमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

indore

मार्च में शामिल हुए दिग्विजय सिंह

सोनिया मार्च में हिस्सा लेने आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ये केवल राजनैतिक प्रतिद्विंदिता का उत्पीड़न का मामला है. एक पैसा का लेनदेन नहीं हुआ, एक पैसे की हेराफेरी नहीं हुई, कोई नियम का उल्लघंन नहीं हुआ, कोई कानून का उल्लंघन नहीं हुआ, फिर भी माहौल बनाया जा रहा है, इसकी हम घोर निंदा करते हैं।

MLA जयवर्धन सिंह ने भी लिया मार्च में हिस्सा

सोनिया मार्च में हिस्सा लेने आए पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि, पूरे देश में युवा और आम जनता इस बात से आक्रोशित हैं की, भाजपा के लोग बेफिजुल ईडी को आगे कर रहे हैं, सोनिया जी पूरे विश्व में महिला शक्ति की प्रतीक हैं, उनके साथ पूरी कांग्रेस खड़ी है। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सोनिया मार्च का हिस्सा बनने पहुंचे थे।

देशभर में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के समक्ष पेश हुई, जिसके विरोध में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस ने मार्च निकालते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में निकाले गए मार्च में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+