MP: चोरी के शक में भीड़ ने दी दर्दनाक सजा, अंडरवेयर उतरवाकर धर्म चेक करने का आरोप

खरगोन, 8 अगस्त: मध्य प्रदेश के खरगोन से एक ऐसा घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। शहर के बलवाड़ा थाना क्षेत्र में भीड़ ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने युवक को निर्वस्त्र कर जमकर पीटा। इतना ही नहीं पीटने वाले कुछ लोगों पर अंडरवियर उतार कर धर्म चेक करने का आरोप भी लगा है। दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम तीन से चार दिन पहले का बताया जा रहा है, जहां एक फैक्ट्री के बाहर भीड़ ने युवक को पकड़कर चोरी का शक जताते हुए जमकर मारपीट की, वहीं इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

indore

युवक पर लगा सोयाबीन चोरी का आरोप

जानकारी के मुताबिक जिस युवक के साथ मारपीट की गई उस युवक पर सोयाबीन की चोरी करने का आरोप भीड़ ने लगाया है, जिस फैक्ट्री से सोयाबीन चोरी करने का आरोप युवक पर लगा है, उसी फैक्ट्री के कुछ लोगों ने और आसपास के मजदूरों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, मारपीट करने वाले लोग इतने आक्रोशित थे कि, इन्होंने युवक को खंभे से बांधकर उसे जमकर पीटा। इतना ही नहीं भीड़ ने युवक के कपड़े उतारने की कोशिश भी की थी।

कपड़े उतार कर धर्म चेक करने का आरोप

भीड़ ने जिस युवक के साथ मारपीट की उसके परिजनों ने युवक के साथ भीड़ द्वारा अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया गया, जिसमें युवक की मां ने भीड़ पर युवक के कपड़े उतारकर धर्म चेक करने का आरोप लगाया। यह पूरा मामला खरगोन जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर बलवाड़ा थाना क्षेत्र में घटित हुआ। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, युवक के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। इस घटना के वीडियो भी वायरल हुए हैं। पुलिस ने वीडियो में मारपीट करते दिख रहे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उच्च अधिकारी से इस मामले की जांच कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+