वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लड़के ने लकड़ी को अपने पास रखा, और फिर....
इंदौर, 20 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में निरंतर इजाफा हो रहा है। उधर, इंदौर से ही छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जहां बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मैनेजर ने छात्रा को अपने साथ रख लिया, यहां उसने छात्रा को हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में वर्क फ्रॉम होम में काम का भरोसा दिलाया, जिसके बाद मौका पाकर मैनेजर ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दिया। इतना ही नहीं युवक लगातार छात्रा के साथ मारपीट भी करता था, और उसे उसके वेतन के पैसे भी नहीं देता था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि, आरोपी युवक से उसकी पहचान एक बैंक में हुई थी, जहां आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने की बात कही थी, जिसके बाद आरोपी ने उसे अपने साथ रख कर एक कंपनी में एजेंट की नौकरी दिलाई, और वर्क फ्रॉम होम होने की बात कहकर अपने साथ रख लिया, जिसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
छात्रा बना रही थी शादी का दबाव
उधर, पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि, दोनों कई दिनों से एक साथ रह रहे थे, जिसके बाद छात्रा लगातार आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी। वहीं युवक के ना मानने पर छात्रा अलग रहने लगी थी। साथ ही आरोपी ने पुलिस को बताया कि, उसने छात्रा को अकेला समझ कर उसका साथ दिया। साथ ही आरोपी ने एक परिचित के माध्यम से दोनों की मुलाकात होने की बात कही है।
महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध
मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराधों के बढ़ने का मामला सामने आ रहा है, जहां निरंतर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की संख्या बढ़ती चली जा रही है, जिसमें दुष्कर्म और धोखाधड़ी जैसे मामले सामने आ रहे हैं। बहरहाल, अब देखना होगा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे इन अपराधों में कब तक कमी आ पाती है।












Click it and Unblock the Notifications