इंदौर में फिर आग से मचा हड़कंप, जलकर खाक हुई लाखों की लकड़ी!
इंदौर, 10 मई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देर रात एक बार फिर आग लगने से हड़कंप मच गया, जहां अबकी बार इस आग ने टिंबर मार्केट को अपनी चपेट में ले लिया. टिंबर मार्केट की तीन से ज्यादा दुकानों में आग फैलने से लगभग लाखों रुपए की लकड़ी जलकर खाक हो गई. वहीं देर रात लगी इस आग के चलते इलाके में हड़कंप मच गया. आग की सूचना लगते ही तुरंत दमकल की टीम और पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे, जहां नगर निगम के टैंकरों की सहायता से दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद अल सुबह आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने की सूचना मिलते ही टिंबर मार्केट के व्यापारी घटनास्थल पर पहुंचने लगे थे. आग इतनी भीषण थी कि, दूर से ही दिखाई दे रही थी.

बड़ा हादसा टल गया
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, और आग बुझाने का काम शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया गया. वहीं आग पर जल्दी काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया. टिंबर मार्केट के पीछे रहवासी इलाका भी है, साथ ही घनी बस्ती होने के कारण आग बुझाने का काम तेज रफ्तार से किया गया, जिसके चलते चारों ओर पानी डाला गया, जहां इस आग के काबू में आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली.
नहीं हुई कोई जनहानि
राहत की बात ये रही कि इस आगजनी के चलते किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. टिंबर मार्केट में आग लगने के कारण सूखी लकड़ियां रखी हुई थी, जिसमें आग पकड़ने की संभावना ज्यादा थी, लेकिन फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने के कारण आग ज्यादा नहीं फेल सकी, जिसके चलते किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई.
लकड़ी जलने से हुआ लाखों का नुकसान
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टिंबर मार्केट की तीन दुकानों में आग लगी थी, जिसके चलते लकड़ी जलने से लाखों का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है. बहरहाल, आग लगने के कारणों का जहां पता लगाया जा रहा है, तो वहीं इस आग के चलते कितना नुकसान हुआ है, उसके आंकड़े भी जुटाए जा रहे हैं.











Click it and Unblock the Notifications