MP : पत्नी ने नाम बदलकर बनाई प्रोफाइल, फिर कुछ इस तरह एंजिल के जाल में फंसा पति

मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बनाने का शौकीन एयरपोर्ट एविएशन विभाग में काम करने वाले पति की शिकायत लेकर पीड़िता जनसुनवाई में पहुंची। पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया है कि, उसके पति उसे 3 वर्ष पहले उसे छोड़ कर चले गए थे, जिसके बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर काल्पनिक आईडी एंजिल शर्मा के नाम से बनाई और अपने पति से बात की तो पति की सच्चाई पीड़िता के सामने निकलकर आई।

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

पीड़िता का आरोप है कि, उसके पति ने उससे अश्लील कमेंट ही नहीं बल्की अपने कई अश्लील वीडियो बना कर उसे सेंड भी किए। पीड़िता ने पूरे सबूतों के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि, उसका पति उससे 18 वर्ष बड़ा है, और उसके कई महिलाओं के साथ संबंध है। पीड़िता की शादी 2007 में हुई थी, एक बेटा 12 साल का है। पति की सच्चाई पता लगाने के लिए महिला ने सोशल मीडिया पर काल्पनिक लड़की बन उससे बातचीत शुरू की थी। शुरुआत में ही उसके पति द्वारा उससे अश्लील मैसेज पर बात की गई, तो वहीं अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट किए गए, जिसको लेकर पीड़ित पत्नी द्वारा पुलिस जनसुनवाई में शिकायत दर्ज की गई है।

अधिकारियों ने दिए जांच के निर्देश

जनसुनवाई में यह पूरा मामला पुलिस अधिकारियों के सामने आने पर पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि, इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां पत्नियां अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर दूसरे नाम से आईडी बनाकर अपने पति की करतूतों का पर्दाफाश कर रही हैं। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर इस तरह का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है, जहां पति की सच्चाई पत्नी के सामने आ गई है। उधर, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+